नहीं हो रहा था बच्चा, तो बनाई प्रेमिका और हैवान बन कर डाली हत्या; फिर मासूम बनकर खुद पहुंचा थाने

नहीं हो रहा था बच्चा, तो बनाई प्रेमिका और हैवान बन कर डाली हत्या; फिर मासूम बनकर खुद पहुंचा थाने


Last Updated:

मध्य प्रदेश के भिंड से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा शख्स ने पहले एक नर्सिंग अफसर को अपने प्यार के जाल में फंसाया. फिर उसे घुमाने लेने जाने नाम पर नदी में धक्का दे दिया. अहम बात ये रही है कि बाद में अपनी प्रेमी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने वह खुद थाने पहुंचा. लेकिन पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने सारा राज उगल दिया.

Zoom

भिंड में शख्स बना हैवान (AI तस्वीर)

मध्य प्रदेश के भिंड में प्यार की आड़ में रची गई एक ऐसी खौफनाक साजिश सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. शादी के सालों बाद भी जब बच्चे की किलकारी नहीं गूंजी, तो एक शख्स ने कानून और रिश्तों की सारी हदें पार कर दीं. उसने एक नर्सिंग ऑफिसर को अपने प्यार के जाल में फंसाया, उससे बच्चा हासिल किया और फिर उसकी जान ले ली.

मामला भिंड के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का है. आरोपी की शादी को कई साल बीत जाने के बाद भी संतान सुख नहीं मिला था. इसी चाह में उसने एक नर्सिंग ऑफिसर को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे. आरोपी पहले से ही अपने प्लान को लेकर साफ था कि जैसे ही प्रेमिका बच्चे को जन्म देगी. वह उसे रास्ते से हटा देगा.

धोखे से प्रेमिका को नदी में दिया धक्का
बच्चा होने के बाद आरोपी अपनी प्रेमिका को कानपुर घुमाने के बहाने ले गया. रास्ते में पचनद पहुंचते ही आरोपी ने मौका पाकर महिला को नदी में धक्का दे दिया. महिला कुछ देर तो पानी में बचने की कोशिश करती रही. इसके बाद डूब गई.

खुद ही रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने पहुंचा आरोपी
हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद को बेकसूर साबित करने के लिए एक और चाल चली. किसी को उस पर शक न हो, इसलिए वह सीधा थाने पहुंचा और प्रेमिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने लगा. पूछताछ के दौरान आरोपी की घबराहट और बयानों में अंतर देखकर पुलिस को उस पर शक हो गया. जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
आरोपी के सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई. पचनद नदी पर रेस्क्यू टीम और गोताखोरों की मदद से सुबह से ही मृतका के शव की तलाश के लिए व्यापक सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है.



Source link