Last Updated:
कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं. वह कई बार ऐसे बयान देते है, जो मीडिया की सुर्खियां बनते हैं. आगामी जलसंकट से इंदौर को उबारने के लिए मंत्री विजयवर्गीय ने एक बैठक बुलाई थी. लेकिन इस बैठक से कई विधायक नदारद रहे,
कैलाश विजयवर्गीय की बैठक में नहीं पहुंचे 5 विधायक
कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं. वह कई बार ऐसे बयान देते है, जो मीडिया की सुर्खियां बनते हैं. आगामी जलसंकट से इंदौर को उबारने के लिए मंत्री विजयवर्गीय ने एक बैठक बुलाई थी. लेकिन इस बैठक से कई विधायक नदारद रहे, जबकि कैलाश की गिनती कद्दावर नेताओं में होती है. वह कोई बैठक बुलाएं और विधायक ना आएं, ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है. इससे संकेत मिलने लगे हैं कि इंदौर की राजनीति में सबकुछ ‘ऑल ओके’ नहीं चल रहा है.
बैठक में नहीं पहुंचे 5 विधायक
इस बार मानसून की बेरुखी और कम बारिश के चलते इंदौर और आसपास के इलाकों में आने वाले दिनों में पानी की भारी किल्लत की आशंका मंडरा रही है. इंदौर शहर में पानी की चुनौती से निपटने के लिए ठोस रणनीति बने. इसी मंशा से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की एक बड़ी बैठक आयोजित की थी. इंदौर के कुल 9 विधायकों में से 5 विधायक मंत्री कैलाश के बुलावे पर इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल ही नहीं हुए. अब इस पर ही बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं.
इतना ही नहीं राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी इस समीक्षा बैठक से पूरी तरह नदारद रहे. इस मामले को लेकर जब कैलाश विजयवर्गीय से पूछा गया. इस पर पहले तो उन्होंने कहा कि त्योहार हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि जो नहीं आए हैं. उनसे पूछो ना. मुझसे क्यों पूछते हो. उनके यहां पर पानी की समस्या नहीं होगी.