Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला काफी समय से अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. अब इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. फिल्म के मेकर्स ने गुरुवार, 15 अक्टूबर को इसकी रिलीज डेट पोस्ट के जरिए फैंस तक पहुंचाई. यह फिल्म 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
कार्तिक के फैंस के लिए गुड न्यूज (फोटो :इंस्टाग्राम@tseriesfilms)
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला काफी समय की आने वाली फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. फैंस इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि कार्तिक आर्यन और श्रीलीला पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं.अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही फिल्म के गानों की जिम्मेदारी मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने संभाली है.
कार्तिक आर्यन की फिल्मों का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है. अब उनकी अगली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है. खबर है कि फिल्म में कार्तिक का अवतार काफी दमदार होने वाला है. फिल्म की कहानी रोमांस और संगीत के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी.
मेकर्स ने पोस्टर शेयर कर किया रिलीज डेट का ऐलान
फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए टी-सीरीज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला नजर आ रहे हैं. इसके साथ मेकर्स ने बताया कि यह अनटाइटल्ड फिल्म 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. टी-सीरीज ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “एक नई कहानी, जो आपके दिल में बस जाएगी, बड़े पर्दे पर सामने आने के लिए तैयार है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया है, जबकि भूषण कुमार इसके निर्माता हैं. फिल्म की पहली झलक फरवरी 2025 में सामने आई थी. उस समय कार्तिक आर्यन ने फिल्म का पहला लुक शेयर किया था, जिसमें श्रीलीला भी नजर आई थीं. इस झलक में कार्तिक गिटार के साथ दिखाई दिए थे. इसके साथ ही फिल्म में रोमांस और संगीत की झलक भी देखने को मिली थी. तभी से दर्शक इस नई जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं.
कार्तिक के फैंस के लिए गुड न्यूज
(फोटो :इंस्टाग्राम@tseriesfilms)
श्रीलीला करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, प्रीतम संभालेंगे संगीत की कमान
इस फिल्म के जरिए श्रीलीला हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं. वह अब तक मुख्य रूप से तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं. ऐसे में कार्तिक आर्यन के साथ उनकी पहली हिंदी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटेड है. वहीं, अनुराग बसु इससे पहले ‘बर्फी!’, ‘जग्गा जासूस’ और ‘लाइफ इन अ… मेट्रो’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. उनकी फिल्मों में कहानी के साथ-साथ संगीत की भी खास भूमिका रही है. ऐसे में कार्तिक और श्रीलीला की इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज प्रस्तुत कर रहे हैं. इसके निर्माता भूषण कुमार और कृष्ण कुमार हैं. वहीं, प्रीतम फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं. फिल्म की पहली झलक में विशाल मिश्रा की आवाज में गाना ‘तू मेरी जिंदगी है’ भी सुनने को मिला था, जिसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं.
बता दें कि इस फिल्म को पहले दिसंबर 2025 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन बाद में रिलीज की तारीख बदल गई. अप्रैल 2026 में अनुराग बसु ने बताया था कि फिल्म पर काम आगे बढ़ रहा है और इसे उसी साल रिलीज करने की उम्मीद थी. इसके बाद जुलाई में निर्माता भूषण कुमार ने कहा था कि फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है और टीम इसकी रिलीज की योजना बना रही है. अब आखिरकार फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है. दर्शकों को कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए अप्रैल 2027 तक इंतजार करना होगा.