विवाद के बाद कुएं में कूदी पत्नी, सबके सामने पति से मंगवाई माफी.. फिर आई बाहर, वीडियो वायरल


Last Updated:

शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम सहरिया में पति से विवाद के बाद एक महिला कुएं में कूद गई. महिला का आरोप था कि उसका पति घर से बाहर जाते समय दरवाजे पर ताला लगा देता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे खटिया बांधकर महिला को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह पति से सबके सामने माफी मंगवाने की जिद पर अड़ी रही.

Top Deals Inside

विवाद के बाद कुएं में कूदी पत्नी, सबके सामने पति से मंगवाई माफी, वीडियो वायरलZoom

पति से नाराज होकर पत्नी कुएं में कूदी

शिवपुरी. पति-पत्नी के बीच विवाद का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि पति से नाराज होकर पत्नी कुएं में कूद गई. इसके बाद पति ने रस्सी डालकर उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन महिला पति से सबके सामने माफी मंगवाने की जिद पर अड़ गई. आखिरकार पति ने ग्रामीणों के सामने माफी मांगी, जिसके बाद महिला कुएं से बाहर आई.

जानकारी के मुताबिक, घटना शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम सहरिया की है जहां एक पत्नी ने अपने ही पति पर आरोप लगाया कि उसका पति जब भी घर से बाहर जाता था, तो दरवाजे पर ताला लगा देता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. दोनों में बहस इतनी बढ़ गई कि नाराज महिला कुएं में कूद गई. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सी के सहारे खटिया बांधकर महिला को बाहर निकालने की कोशिश की. हालांकि, महिला पति से माफी की मांग पर अड़ी रही. आखिरकार पति ने ग्रामीणों के सामने माफी मांगी, तब जाकर महिला कुएं से बाहर आने के लिए तैयार हुई. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सबके सामने पति ने मांगी माफी
पति-पत्नी के बीच अक्सर बहस होती रहती थी लेकिन अब विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपनी जान ही जोखिम में डाल दी और कुंए में कूद गई. इस हाईवोल्टेज ड्रामे के चलते वहां पर लोगों की भीड़ लग गई. पति और स्थानीय लोगों ने उसे निकालने के कई प्रयास किए लेकिन वह बाहर आने को तैयार नहीं हुई और पत्नी ने पहले माफी मांगने की शर्त रख दी. पति ने लोगों के सामने माफी मांगी जिसके बाद महिला को चरपाई के जरिए कुए से बाहर निकाला गया.



Source link