Last Updated:
UP Board Class 12 Maths Exams 2027 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी को शुरू होंगी. 12वीं मैथ्स का पेपर 12 फरवरी को है. ऐसे में छात्रों को अब प्लान बनाकर पढ़ाई करने का समय आ गया है. अगर आपने इन 5 टिप्स को आज से ही अपना लिया तो मैथ्स में शानदार मार्क्स पक्के समझिए.
UP Board 12 Exams 2027: इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सेकेंड मीटिंग में होंगी.
UP Board Class 12 Maths Exams 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 का टामइ टेबल जारी कर दिया है. ऐसे में अब छात्रों के पास अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने और रिवीजन की स्पष्ट स्ट्रेटजी बनाने का आधार है. खासकर गणित जैसे विषय में अच्छे मार्क्स के लिए समय का सही इस्तेमाल और रेगुलर प्रैक्टिस काफी जरूरी है. छात्रों को गणित के उन चैप्टर्स पर अधिक फोकस करना चाहिए, जिनमें उनकी पकड़ कमजोर है. आइए जानते हैं कि किस तरह यूपी बोर्ड 12वीं की गणित परीक्षा में अच्छे स्कोर के लिए कौन सी रणनीति अपनानी चाहिए.
कैलकुलस पर सबसे अधिक फोकस
गणित में कैलकुलस सबसे महत्वपूर्ण यूनिट है. इसमें डिफरेंशिएशन, कंटिन्यूटी, इंटीग्रेशन और डिफरेंशिएल एक्वेशन जैसे टॉपिक्स के सवालों का नियमित तौर पर अभ्यास करें. इंटीग्रेशन के अलग-अलग तरीकों के कर्व के बीच क्षेत्रफल से जुड़े सवालों पर खासतौर पर ध्यान दें.
वेक्टर और 3D ज्योमेट्री की तैयारी
कैलकुलस के अलावा वेटर, थ्री डायमेशनल ज्योमेट्री और मैट्रिक्स जैसे चैप्टर्स को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. डॉट प्रोडक्ट, क्रॉस प्रोडक्ट, रेखाओं के बीच की न्यूनतम दूरी और मैट्रिक्स की सहायता से रैखिक समीकरण हल करने की प्रैक्टिस करें. फॉर्मूलों को समझकर उनका इस्तेमाल करना सीखें.
पुराने क्वेश्चन पेपर करें सॉल्व
परीक्षा की तैयारी में पुराने क्वेश्चन पेपर सॉल्व करना काफी जरूरी है. साथ ही मॉडल पेपर भी सॉल्व करें. इससे प्रश्नों के स्वरूप, कठिनाई स्तर की समझ आएगी और परीक्षा के दौरान तेजी से सवाल हल करने का अभ्यास होगा. पेपर सॉल्व करते समय परीक्षा की ही तरह निश्चित समय सीमा पालन करें. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि छात्रों को पिछले चार-पांच साल के पेपर सॉल्व कर डालना चाहिए.
फॉर्मूले और गलतियों की डायरी बनाएं
गणित की तैयारी में एक और जरूरी चीज है फॉर्मूले और गलतियों को नोट करते चलना. फॉर्मूले के लिए एक अलग नोटबुक बनाएं. साथ ही अभ्यास के दौरान जिन सवालों में गलती हो, उनके सही हल भी नोट करते चलें. रेगुलर रिवीजन से इन गलतियों को दोहराने की संभावना कम होगी.
उत्तर लिखने के तरीके पर भी दें ध्यान
परीक्षा के दौरान सवालों को चरणबद्ध तरीके से हल करें. गणना के जरूरी चरण नहीं छोड़ना चाहिए और उत्तर को स्पष्ट रूप से दर्शाएं. प्रमेय आधारित सवालों में शुरुआत से निष्कर्ष तक तर्कसंगत समाधान प्रस्तुत करें.