शिवपुरी के 400 साल पुराने मां राजराजेश्वरी मंदिर में उमड़ती भक्तों की भीड़
Last Updated:
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में स्थित मां राजराजेश्वरी नागेश्वरी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। करीब 400 साल पुराने इस मंदिर में भक्त शादी-विवाह और शुभ कार्यों की शुरुआत से पहले आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं. मान्यताओं के अनुसार शादी-विवाह से लेकर परिवार के अन्य मांगलिक आयोजनों तक के लिए लोग मां राजराजेश्वरी नागेश्वरी मंदिर में मन्नत मांगने आते हैं. करीब 400 साल पुराने इस प्राचीन मंदिर में नवरात्र के विशेष अवसरों पर दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में स्थित मां राजराजेश्वरी नागेश्वरी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है. इस ऐतिहासिक मंदिर में भक्त केवल पूजा-पाठ करने ही नहीं आते, बल्कि अपने जीवन के हर शुभ कार्य की शुरुआत करने के लिए मां का आशीर्वाद लेने भी पहुंचते हैं.
प्रमुख बातें
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार शादी-विवाह से लेकर परिवार के अन्य मांगलिक आयोजनों तक के लिए लोग मां राजराजेश्वरी नागेश्वरी मंदिर में मन्नत मांगने आते हैं। करीब 400 साल पुराने इस प्राचीन मंदिर में नवरात्र के विशेष अवसरों पर दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
मंदिर का इतिहास और पुजारी का बयान
मंदिर के पुजारी विजय गोस्वामी के अनुसार उनका परिवार करीब 400 साल से पीढ़ी-दर-पीढ़ी माता की सेवा में जुटा हुआ है.पुजारी ने बताया कि उनके परिवार ने उस दौर में भी मंदिर में पूजा-अर्चना की है जब आसपास घना जंगल हुआ करता था और उस समय इलाके में शेर भी आते थे, लेकिन माता की कृपा से कभी किसी इंसान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.
भक्तों की भीड़ और नवरात्र का उत्साह
नवरात्र के पावन दिनों में इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है। सुबह से ही भक्त माता के दर्शन करने के लिए लंबी कतारों में पहुंचते हैं. श्रद्धालु मां के दरबार में अपनी मनोकामनाएं रखते हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं.
शुभ कार्यों से पहले आशीर्वाद
शिवपुरी के इस मंदिर को लेकर लोगों अटूट विश्वास है कि किसी भी नए या शुभ काम की शुरुआत करने से पहले माता के दर्शन करना बेहद मंगलकारी होता है। यही कारण है कि विवाह और अन्य मांगलिक अवसरों पर स्थानीय लोग सबसे पहले मां राजराजेश्वरी का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं. यह परंपरा यहां लंबे समय से चली आ रही है.