मुंब्रा और शीलफाटा के जाम से मिलेगी मुक्ति, ये फ्लाईओवर ठाणे से नवी मुंबई आने-जाने वालों के बचाएगा 40 मिनट

मुंब्रा और शीलफाटा के जाम से मिलेगी मुक्ति, ये फ्लाईओवर ठाणे से नवी मुंबई आने-जाने वालों के बचाएगा 40 मिनट


Last Updated:

एमएमआरडीए की यह परियोजना ऐरोली, मुंब्रा और काटई नाका के बीच कनेक्टिविटी को सुगम बनाएगी. इससे नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण–डोंबिवली के बीच सफर आसान हो जाएगा. ऐरोली–काटई नाका फ्लाईओवर पर स्‍टील गर्डर डालने का काम पूरा हो चुका है.

Zoom

एमएमआरडीए की यह परियोजना ऐरोली, मुंब्रा और काटई नाका के बीच कनेक्टिविटी को सुगम बनाएगी. (Image : AI)

नई दिल्‍ली. ठाणे और नवी मुंबई के बीच यात्रा करने वालों को जल्‍द ही जाम और ट्रैफिक के शोर-शराबे से राहत मिलने वाली है. दोनों शहरों को जोड़ने वाला ऐरोली–काटई नाका फ्लाईओवर कॉरिडोर का निर्माण अब अंतिम चरण में है. इस फ्लाईओवर के शुरू होने पर ठाणे और नवी मुंबई के बीच यात्रा में 35 से 40 मिनट तक कम समय लगेगा. अभी मुंब्रा और शीलफाटा के भारी ट्रैफिक से गुजरना होता है. 12.71 किलोमीटर लंबा यह अत्याधुनिक कॉरिडोर न केवल दोनों शहरों की दूरी घटाएगा, बल्कि मुलुंड से काटई नाका के बीच का सफर भी लगभग 7 से 8 किलोमीटर कम कर देगा. सिग्नल-फ्री सफर से ऑफिस जाने वालों को सबसे ज्‍यादा फायदा होगा.

ऐरोली के आईटी पार्कों, ठाणे–बेलापुर इंडस्ट्रियल बेल्ट और कल्याण-डोंबिवली के आवासीय इलाकों के बीच आवागमन काफी सुगम हो जाएगा. नए कॉरिडोर पर ट्रैफिक शिफ्ट होने से शीलफाटा रोड और पुराने हाईवे पर लगने वाले भीषण जाम से स्थानीय लोगों को हमेशा के लिए राहत मिलेगी.

गर्डर लगाने का काम पूरा

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने ऐरोली स्थित भारत बिजली जंक्शन पर फ्लाईओवर की अप और डाउन शाखाओं (Ramps) के लिए जरूरी स्टील गर्डर लगाने का काम पूरा कर लिया है. नवी मुंबई ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से रात के समय ट्रैफिक ब्लॉक लेकर 95 टन और 110 टन वजनी स्टील गर्डर स्थापित किए गए. इस फ्लाईओवर को इस तरह से जाइन किया गया है कि वाहन चालक ठाणे–बेलापुर रोड से सीधे ऐरोली–काटई नाका कॉरिडोर पर चढ़ और उतर सकें.

3 चरणों में तैयार हो रहा कॉरिडोर

एमएमआरडीए की यह परियोजना ऐरोली, मुंब्रा और काटई नाका के बीच कनेक्टिविटी को सुगम बनाएगी. इससे नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण–डोंबिवली के बीच सफर आसान हो जाएगा. इस परियोजना को तीन चरणों में बनाया जा रहा है-



Source link