नवरात्रि में दिल्ली के इन 5 मंदिरों में लगती है भक्तों की भीड़, कालकाजी से झंडेवालान तक करें दर्शन

नवरात्रि में दिल्ली के इन 5 मंदिरों में लगती है भक्तों की भीड़, कालकाजी से झंडेवालान तक करें दर्शन


होमताजा खबरDelhi

नवरात्रि में दिल्ली के इन 5 मंदिरों में लगती है भक्तों की भीड़

Last Updated:

Navratri Temples Delhi: दिल्ली के करोल बाग इलाके के पास मौजूद झंडेवालान मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है. यह मंदिर मां दुर्गा को समर्पित है. नवरात्रि के दौरान यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचते है. यहां सुबह से ही पूजा करने वालों की भीड़ लगने लगती है. मंदिर में मां के दर्शन करने के लिए लोग अपने परिवार के साथ भी आते है. अगर आप नवरात्रि में दिल्ली के किसी प्रसिद्ध मंदिर में जाना चाहते है तो झंडेवालान मंदिर भी अच्छा विकल्प है. यहां पहुंचने के लिए मेट्रो की सुविधा भी मिल जाती है.

Top Deals Inside

नवरात्रि शुरू हो चुकी है और चारों तरफ माता रानी के जयकारे सुनाई देने लगे है. कोई घर में पूजा कर रहा है तो कोई मंदिर जाकर मां का आशीर्वाद लेना चाहता है. दिल्ली में कई ऐसे मंदिर है. जहां नवरात्रि के दौरान भक्तों की खूब भीड़ देखने को मिलती है. इन मंदिरों में सुबह से ही लोग दर्शन करने पहुंचने लगते है. अगर आप भी इस नवरात्रि मंदिर जाने का प्लान बना रहे है तो दिल्ली के इन पांच प्रसिद्ध मंदिरों में जा सकते है. इनमें कालकाजी मंदिर, झंडेवालान मंदिर और गोल मार्केट का काली मंदिर शामिल है. इसके अलावा गुड़गांव का शीतला माता मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है.

दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों की बात करे तो कालकाजी मंदिर का नाम सबसे पहले आता है. दक्षिणी दिल्ली में नेहरू प्लेस के पास मौजूद इस मंदिर में मां कालका के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आते है. खासकर नवरात्रि के दिनों में यहां भक्तों की काफी भीड़ रहती है. मंदिर में सुबह से ही लोग पूजा करने और मां का आशीर्वाद लेने पहुंचने लगते है. अगर आप दिल्ली में रहते है और नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा के दर्शन करना चाहते है तो कालकाजी मंदिर जा सकते है. यहां मेट्रो से भी आसानी से पहुंचा जा सकता है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके के पास मौजूद झंडेवालान मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है. यह मंदिर मां दुर्गा को समर्पित है. नवरात्रि के दौरान यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचते है. यहां सुबह से ही पूजा करने वालों की भीड़ लगने लगती है. मंदिर में मां के दर्शन करने के लिए लोग अपने परिवार के साथ भी आते है. अगर आप नवरात्रि में दिल्ली के किसी प्रसिद्ध मंदिर में जाना चाहते है तो झंडेवालान मंदिर भी अच्छा विकल्प है. यहां पहुंचने के लिए मेट्रो की सुविधा भी मिल जाती है.

दिल्ली के छतरपुर इलाके में मौजूद यह मंदिर भी भक्तों के बीच काफी प्रसिद्ध है. यहां मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. जिन्हें मां दुर्गा का एक रूप माना जाता है. मंदिर का परिसर काफी बड़ा है और यहां दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है. नवरात्रि के दिनों में मंदिर में अलग ही माहौल देखने को मिलता है. भक्त मां के दर्शन करते है और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करते है. अगर आप दिल्ली में रहते है और नवरात्रि में मंदिर जाने का प्लान बना रहे है तो छतरपुर मंदिर भी जा सकते है.

दिल्ली के गोल मार्केट इलाके में मौजूद काली मंदिर भी लोगों की आस्था का खास केंद्र है. यहां मां काली के दर्शन करने के लिए भक्त आते है. यह मंदिर आसपास रहने वाले लोगों के बीच काफी जाना-पहचाना है. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. ऐसे में मां काली के दर्शन करने के लिए भी लोग मंदिर पहुंचते है. अगर आप दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन करना चाहते है तो गोल मार्केट के इस मंदिर को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते है. कनॉट प्लेस के आसपास होने की वजह से यहां पहुंचना भी आसान है.

अगर आप दिल्ली से थोड़ा बाहर जाकर किसी प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करना चाहते है तो गुड़गांव का शीतला माता मंदिर जा सकते है. यह मंदिर हरियाणा के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. यहां दिल्ली-एनसीआर के अलावा दूसरे शहरों से भी लोग माता के दर्शन करने आते है. नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है. लोग पूजा करने और माता का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते है. मंदिर गुड़गांव में शीतला माता रोड पर स्थित है.आप यहां अपने परिवार के साथ दर्शन करने जा सकते है.



Source link