Prashant Bhushan । India Regime Change । ‘ये रिजीम चेंज की लड़ाई है और मैं खुलेआम कह रहा हूं कि…’ प्रशांत भूषण बोले – सत्ता परिवर्तन तो जरूर होगा

Prashant Bhushan । India Regime Change । ‘ये रिजीम चेंज की लड़ाई है और मैं खुलेआम कह रहा हूं कि…’ प्रशांत भूषण बोले – सत्ता परिवर्तन तो जरूर होगा


होमताजा खबरदेश

‘ये रिजीम चेंज की जंग और मैं खुलेआम कहता हूं कि सत्ता परिवर्तन कराके रहेंगे’

Last Updated:

Prashant Bhushan Regime Change: वकील प्रशांत भूषण ने सरकार बदलने की मांग का बचाव करते हुए कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में ‘रिजीम चेंज’ की मांग करना कोई अपराध नहीं है. उन्होंने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि बतौर विपक्ष खुद बीजेपी ने भी सरकार बदलने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए थे.

Zoom

प्रशांत भूषण ने सत्ता परिवर्तन की मांग को सही ठहराया.

लोकतंत्र में सरकार बदलना कोई जुर्म नहीं बल्कि जनता का बुनियादी हक है… वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने इस दलील के साथ विपक्ष की ‘सत्ता परिवर्तन’ की मांग का पुरजोर बचाव किया है. दिल्ली में 15 अक्टूबर को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दो टूक कहा कि देश में निश्चित तौर पर सत्ता बदलनी चाहिए और इसमें कुछ भी गलत या गैर-कानूनी नहीं है. प्रशांत भूषण ने बीजेपी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए याद दिलाया कि जब बीजेपी विपक्ष में थी, तब वह भी सरकारों को उखाड़ फेंकने के लिए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करती थी; ऐसे में आज सत्ता परिवर्तन की मांग को अपराध की तरह पेश करना उसका दोहरा रवैया दिखाता है.

दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए भूषण ने कहा, “सत्ता परिवर्तन तो जरूर होगा. हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं. क्या इसमें कुछ गलत है?” उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अब दूसरों पर सरकार बदलने की साजिश रचने का आरोप लगा रही है, जबकि अतीत में वह खुद भी इसी मकसद के लिए विरोध-प्रदर्शन कर चुकी है. उन्होंने कहा, “बीजेपी ने सत्ता परिवर्तन के लिए कई बार विरोध-प्रदर्शन किया है, और अब वे कह रहे हैं कि सत्ता परिवर्तन के लिए साजिश रची जा रही है.”



Source link