Last Updated:
Jio IPO 2026 : जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ की जानकारी देने के लिए शुरू हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईशा अंबानी ने कहा कि आईपीओ की कीमत कम तय करने का मकसद शेयरधारकों के लिए पूंजी बनाना है. उन्होंने कहा कि कीमत तय करते समय इस बात का ध्यान रखा गया कि इससे शेयरधारकों को अपने पैसे बढ़ाने में मदद मिले. यह परंपरा दादाजी के जमाने से चली आ रही है.
ईशा अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ को शेयरधारकों के हित में बताया है.
नई दिल्ली : जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईशा अंबानी ने कहा कि इस IPO की कीमत तय करने का मकसद शेयरधारकों के लिए लंबे समय में वैल्यू बनाना है. IPO की कीमत तय करने में रिलायंस की शेयरहोल्डर वैल्यू बनाने की सोच झलकती है. यह एक ऐसा सिद्धांत है, जो उनके दादाजी के समय से चला आ रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे अहम बात यह है कि इसकी कीमत आकर्षक रखी जाए, ताकि जो शेयरधारक इसमें जुड़ें, वे जियो प्लेटफॉर्म्स की ग्रोथ के साथ-साथ लंबे समय में अपने लिए वैल्यू बना सकें.
गौरतलब है कि जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ की कीमत 1,065-1,119 रुपये प्रति शेयर तय की गई है. यह आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक बाजार में आएगा, जिसमें 30,213 करोड़ रुपये मूल्य के 27 करोड़ शेयर उतारे जाएंगे. आईपीओ से पहले कंपनी की वैल्यूएशन करीब 10.3 लाख करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है. 28 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगी.
(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)