Jio IPO का प्राइस बैंड तय होते ही रिलायंस के शेयरों का जोश हाई, एक झटके में 3% चढ़ा भाव


Last Updated:

Reliance Share : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयर में आज जोरदार तेजी आई है. कंपनी की डिजिटल और टेलीकॉम सब्सिडियरी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का प्राइस बैंड तय होते ही निवेशक रिलायंस शेयर पर टूट पड़े. जियो आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा.

Top Deals Inside

Jio IPO का प्राइस बैंड तय होते ही रिलायंस के शेयरों का जोश हाई Zoom

जियो के आईपीआो से आने से पहले ही रिलायंस के शेयर में जोरदार तेजी आई है.

नई दिल्‍ली. जियो प्‍लेटफॉर्म्‍स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ के प्राइस बैंक का कल ऐलान किया गया. जियो इश्‍यू के प्राइस का प्राइस बैंड सामने आते ही आज 15 अक्‍टूबर को रिलायंस इडस्‍ट्रीज के शेयर में जोरदार तेजी आई. गुरुवार को के शेयर एक झटके में करीब 3.44% उछलकर ₹1,215 के स्तर पर पहुंच गया. इस तेजी से रिलायंस का मार्केट कैप बढ़कर ₹16.44 लाख करोड़ के पार पहुंच गया.

जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर तय किया गया है. प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कंपनी 27 करोड़ नए शेयर जारी कर ₹30,213 करोड़ जुटाएगी. यह इश्यू साल 2024 में आए हुंडई मोटर इंडिया के ₹27,859 करोड़ के आईपीओ को पछाड़कर भारत के इतिहास का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू बनने जा रहा है. इस प्राइस बैंड पर जियो प्लेटफॉर्म्स की कुल मार्केट वैल्यूएशन लगभग ₹10.3 लाख करोड़ आंकी गई है.

जियो आईपीओ है 100% फ्रेश इश्यू

जियो आईपीओ में कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है, यानी प्रमोटर या मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच रहे हैं. यह पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी पर आधारित है. कंपनी आईपीओ से मिलने वाली शुद्ध रकम में से अधिकतम ₹27,500 करोड़ का इस्तेमाल सीधे रिलायंस जियो इन्फोकॉम का कर्ज चुकाने के लिए करेगी. कर्ज कम होने से कंपनी की बैलेंस शीट काफी हल्की और मजबूत होगी.

रिलायंस शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश

जियो का प्राइस बैंड तय होने के साथ ही प्रमुख ब्रोकरेज हाउस रिलायंस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं. रेलिगेयर ब्रोकिंग (Religare Broking) ने रिलायंस पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,696 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा ₹1,207 के भाव से करीब 40.5% की बढ़त दर्शाता है. मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने रिलायंस शेयर को खरीदने की सलाह देते हुए SOTP आधार पर ₹1,530 का टारगेट प्राइस तय किया है.

 (Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)



Source link