जमशेदपुर में गोकुलधाम सोसायटी! बालकनी से झांक रहे जेठालाल-बबीता जी, देखना है तो इस दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचें

जमशेदपुर में गोकुलधाम सोसायटी! बालकनी से झांक रहे जेठालाल-बबीता जी, देखना है तो इस दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचें


Last Updated:

Jamshedpur Special Puja Pandal: जमशेदपुर के बागबेड़ा में इस बार दुर्गा पूजा पंडाल में तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल की गोकुलधाम सोसायटी बनाई गई है. यह लोगों को काफी पसंद आ रही है. इस बार शहर के कई पंडालों में ऐसे ही नये आइडिया पर काम किया गया है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

जमशेदपुर. जमशेदपुर में इस बार दुर्गा पूजा पंडालों की खूबसूरती सिर्फ बड़े बजट तक सीमित नहीं है, बल्कि आयोजक अपनी क्रिएटिविटी और अनोखी कल्पनाओं से लोगों का दिल जीत रहे हैं. कहीं अलग-अलग थीम देखने को मिल रही हैं, तो कहीं मशहूर टीवी सीरियल की दुनिया को ही जमीन पर उतार दिया गया है. ऐसा ही एक अनोखा पंडाल बागबेड़ा के भिखारी मैदान में नवयुवक संघ की ओर से बनाया गया है, जो इन दिनों लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की गोकुलधाम सोसायटी
यहां टीवी के मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की गोकुलधाम सोसायटी को हूबहू दिखाने की कोशिश की गई है. रंग-बिरंगी इमारतें, खूबसूरत कंपाउंड और सोसायटी की खास बनावट देखकर ऐसा लगता है, मानो आप सीधे मुंबई की गोकुलधाम सोसायटी में पहुंच गए हों. दूर से देखने पर यह पंडाल किसी असली टीवी सेट जैसा नजर आता है.

पंडाल में सीरियल के लोकप्रिय किरदार हैं
इस पंडाल की सबसे खास बात है यहां दिखाई देने वाले सीरियल के लोकप्रिय किरदार हैं. जेठालाल, बबीता जी, अय्यर, चंपक चाचा, सोढ़ी, भिड़े और तारक मेहता जैसे किरदार अपनी-अपनी बालकनी से झांकते नजर आते हैं. इन्हें इस तरह सजाया गया है कि सीरियल देखने वाले लोगों को अपने पसंदीदा किरदारों की याद आ जाती है. बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए यह पंडाल खास आकर्षण बना हुआ है.

बजट में कल्पनाशीलता का प्रयोग
आमतौर पर दुर्गा पूजा के दौरान बड़े-बड़े पंडाल बनाने में लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन इस बार जमशेदपुर में कई समितियां बजट से ज्यादा अपनी कल्पनाशीलता और नए प्रयोगों पर ध्यान दे रही हैं. बागबेड़ा का यह गोकुलधाम पंडाल भी इसी सोच का उदाहरण है, जहां एक लोकप्रिय टीवी सीरियल की दुनिया को पूजा के माहौल के साथ जोड़कर लोगों के सामने पेश किया गया है.

यहां सजा है यह खास पंडाल
अगर आप जमशेदपुर या इसके आसपास रहते हैं और इस दुर्गा पूजा में कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो बागबेड़ा के भिखारी मैदान में बने इस गोकुलधाम सोसायटी थीम वाले पंडाल को देखने जा सकते हैं. यहां आपको टीवी पर दिखाई देने वाली सोसायटी की झलक करीब से देखने का मौका मिलेगा. पूजा के दौरान परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह एक दिलचस्प जगह हो सकती है.



Source link