‘मनहूस’ कहकर 12 फिल्मों से निकाला, अब ‘जेलर 2’ में रजनीकांत से लेंगी टक्कर, खतरनाक रोल्स पर आया ‘कांथा’ का दिल

‘मनहूस’ कहकर 12 फिल्मों से निकाला, अब ‘जेलर 2’ में रजनीकांत से लेंगी टक्कर, खतरनाक रोल्स पर आया ‘कांथा’ का दिल


Last Updated:

Vidya Balan Latest Interviiew: करियर के शुरुआती दिनों में विद्या बालन को ‘मनहूस’ और ‘पनौती’ जैसे ताने सुनने पड़े, जिनका असर उनके कॉन्फिडेंस तक पर पड़ा. साउथ की कई फिल्मों से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने वहां काम करने से दूरी बना ली. मगर अब करीब दो दशक बाद कहानी बदलती नजर आ रही है. विद्या बालन तमिल फिल्म ‘जेलर 2’ में रजनीकांत के साथ नजर आ रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. किसी ने उन्हें मनहूस कहा, किसी ने फिल्मों से बाहर कर दिया, तो किसी ने उनके आने को ही अपशकुन मान लिया. करियर की शुरुआत में विद्या बालन को ऐसे दौर से गुजरना पड़ा, जब बिना शूटिंग शुरू हुए ही उनके हाथों से फिल्में निकल गईं. इन घटनाओं ने उनके मन पर ऐसा असर डाला कि उन्होंने लंबे समय तक हिंदी सिनेमा के बाहर काम करने से दूरी बनाए रखी. लेकिन वक्त ने ऐसी करवट ली कि अब वही विद्या बालन साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के सामने दमदार किरदार निभाने के लिए तैयार हैं. फिल्म ‘जेलर 2’ से तमिल सिनेमा में अपनी नई पारी शुरू कर रहीं विद्या ने हाल ही में स्क्रीन के साथ एक बातचीत में अपने पुराने संघर्ष, छूटे हुए मौकों और रजनीकांत के साथ काम करने के एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

विद्या बालन के करियर की शुरुआत आसान नहीं रही. स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि शुरुआती दिनों में मलयालम और तमिल फिल्मों में काम करने के दौरान उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उनकी मलयालम फिल्म ‘चक्रम’ में मोहनलाल लीड रोल में थे, लेकिन यह फिल्म बीच में ही बंद हो गई. इसके बाद विद्या को लेकर ऐसी अंधविश्वासी बातें फैलने लगीं. उन्हें ‘पनौती’ और ‘अपशकुन’ समझा जाने लगा था. उनके साथ फिल्में नहीं चल पाएंगी. फाइल फोटो

इसका असर उनके करियर पर भी पड़ा. विद्या ने बताया कि एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों से उन्हें बाहर कर दिया गया. तमिल सिनेमा में भी उन्हें इसका नुकसान उठाना पड़ा. आर माधवन की फिल्म ‘रन’और श्रीकांत की ‘मनसेल्लम’ जैसी फिल्मों में भी वह काम नहीं कर पाईं. कई बार तो शूटिंग शुरू होने से पहले ही उन्हें रिप्लेस कर दिया गया. जिसकी वजह से वह टूट गईं. वह कुछ समय तक हिंदी फिल्मों के अलावा दूसरी भाषाओं में काम करने को लेकर सहज नहीं थीं. हालांकि, समय के साथ उनका नजरिया बदला. अब वह मानती हैं कि शुरुआती करियर में जो हुआ, वह परिस्थितियों और समय का हिस्सा था. फाइल फोटो

Add News18 as
Preferred Source on Google

2005 में ‘परिणीता’ से हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाली विद्या अब ‘जेलर 2’ में नजर आ रही हैं. फिल्म में वह ‘कांथा’ नाम का किरदार निभा रही हैं, जो कहानी में विरोधी पक्ष की अहम कड़ी है. निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की इस एक्शन थ्रिलर में रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए खास एक्सपीरियंस रहा.

बातचीत में विद्या ने बताया कि इससे पहले भी उन्हें रजनीकांत के साथ एक फिल्म मिली थी. लेकिन दूसरी फिल्म की शूटिंग की डेट्स के बीच में क्लेश के कारण वह उस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाईं. इसलिए जब ‘जेलर 2’ का ऑफर आया तो वह इसे गंवाना नहीं चाहती थीं. उनके लिए रजनीकांत के साथ काम करना इस फिल्म को चुनने की सबसे बड़ी वजहों में से एक था. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

‘जेलर 2’ में विद्या बालन का सामना सीधे रजनीकांत के आइकॉनिक किरदार ‘मुथुवेल पांडियन’ से होता है. ट्रेलर में वे रजनीकांत के चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाती हुई बेहद डरावनी लग रही हैं. हालांकि, इस सीन की शूटिंग विद्या के लिए आसान नहीं थी. मिलन लुथरिया की फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के 15 साल बाद उन्होंने पहली बार ऑन-स्क्रीन सिगरेट थामी थी. फाइल फोटो

विद्या ने उस वाकये को याद करते हुए कहा, ‘मुझे लगा था कि सिगरेट पीना साइकिल चलाने जैसा है. एक बार सीख लिया तो कभी भूलते नहीं. लेकिन सेट पर जैसे ही निकोटीन का हिट लगा, मेरे शरीर ने अजीब रिएक्शन दिया. पहले ही टेक में, वो भी सुपरस्टार रजनीकांत के ठीक सामने, मेरे हाथ थर-थर कांपने लगे! मैं बहुत शर्मिंदा थी, लेकिन रजनी सर बेहद स्वीट हैं. अगले दिन मैंने सेट के कोने में बैठकर डायलॉग्स की तरह सिगरेट पीने की रिहर्सल की ताकि मेरे हाथ न कांपें. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

विद्या का मानना है कि केवल ‘अच्छी लड़की’ या सीधी-सादी भूमिकाएं निभाना काफी नीरस हो जाता है. यही वजह है कि वे अब ग्रे और नेगेटिव शेड्स को खुलकर एन्जॉय कर रही हैं. ‘जेलर 2’ में ‘कांता’ का खतरनाक रोल करने से ठीक कुछ महीने पहले उन्होंने रितेश देशमुख की मराठी ऐतिहासिक एक्शन फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में ‘बड़ी बेगम’ का कुटिल और चालबाज किरदार निभाया था.विद्या कहती हैं कि उन्हें पर्दे पर ‘बैडएस’ बनना बेहद पसंद आ रहा है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

विद्या बालन अपनी जिंदगी और करियर में ‘कुदरत के सही समय’ पर गहरा भरोसा रखती हैं. ‘जेलर 2’ के बाद अब वे निर्देशक आर बाल्की के साथ अपनी पहली सोलो लीड तमिल फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. यह जोड़ी 2009 की सुपरहिट फिल्म ‘पा’ के 17 साल बाद और ‘मिशन मंगल’ के 7 साल बाद फिर से साथ आई है. इसके साथ ही, इस साल विद्या बालन बॉलीवुड में भी बड़ा धमाका करने जा रही हैं. वे अक्षय कुमार और निर्देशक अनीस बज्मी के साथ एक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी, जिसके नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है. फाइल फोटो.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.



Source link