‘रात में नाव कैसे चल रही थी?’, वैशाली हादसे पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, बोले-सरकार दे 3 डिसमिल जमीन


Last Updated:

Vaishali News : वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने की घटना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक जताया है. पटना पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें हादसे की जानकारी कल रात मिली थी. तेजस्वी यादव ने रात में नाव चलाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि लापरवाही हुई है और इसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पता लगाया जाना चाहिए कि किसकी गलती से इतनी बड़ी घटना हुई और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो.

Top Deals Inside

'रात में नाव कैसे चल रही थी?', वैशाली हादसे पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवालZoom

तेजस्वी यादव ने नाव हादसे को लेकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

पटना. बिहार के वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक जताया है. पटना पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी कल रात ही मिल गई थी. तेजस्वी यादव ने नाव हादसे को लेकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि रात में नाव कैसे चलाई जा रही थी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के लोग भी रात में घटनास्थल पर पहुंच गए थे. तेजस्वी यादव ने कहा कि वह अब पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस घटना में लापरवाही हुई है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर रात के समय नाव का संचालन कैसे किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना किसकी गलती से हुई, इसकी जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह पीड़ितों से मिलने जा रहे हैं और उनकी स्थिति की जानकारी लेंगे. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है.

पार्टी की तरफ से आर्थिक मदद का ऐलान

तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी की तरफ से भी पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दी जाएगी. उन्होंने सरकार से भी पीड़ितों की मदद करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ पीड़ित परिवारों को तीन डिसमिल जमीन भी दे. तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन परिवारों ने इस हादसे में अपनों को खोया है, उन्हें सरकार की ओर से हर संभव मदद मिलनी चाहिए.

हादसे की जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग

वैशाली के राघोपुर में हुए नाव हादसे के बाद प्रशासन और व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि इस घटना की जांच होनी चाहिए और यह पता लगाया जाना चाहिए कि आखिर किसकी गलती से इतनी बड़ी घटना हुई. उन्होंने कहा कि सिर्फ आर्थिक मदद पर्याप्त नहीं है, बल्कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए. फिलहाल तेजस्वी यादव पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए रवाना हुए हैं.



Source link