जर्मनी में आग ने बुझा दिए 3 घरों के चिराग, 2 छात्राओं समेत तीन भारतीयों की मौत
Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Germany News: जर्मनी के बोखुम शहर में आग लगने की घटना सामने आई है. इस मामले में तीन भारतीय छात्रों की मौत हो गई. मृतकों में 25 और 27 साल की दो महिलाएं और 26 साल का एक पुरुष शामिल है. भारतीय दूतावास ने बताया कि वह स्थानीय अधिकारियों और मृतकों के परिवारों के संपर्क में है. मामले में इमारत में रहने वाले 41 साल के एक व्यक्ति को अस्थायी तौर पर गिरफ्तार किया गया है.
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत. (Reuters)
जर्मनी में पढ़ाई कर रहे तीन भारतीय छात्रों की आग लगने की घटना में मौत हो गई. हादसा नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया राज्य के बोखुम शहर में हुआ. मृतकों में 25 और 27 साल की दो महिलाएं और 26 साल का एक पुरुष शामिल है. भारतीय दूतावास के मुताबिक, घटना की जांच जर्मन अधिकारी कर रहे हैं. इस मामले में उसी इमारत में रहने वाले 41 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. बर्लिन स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर घटना की जानकारी दी. दूतावास ने बताया कि जर्मनी में पढ़ रहे तीन भारतीय नागरिकों की आग लगने से मौत हुई है. बर्लिन में भारतीय दूतावास और फ्रैंकफर्ट स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास स्थानीय अधिकारियों और मृतकों के परिवारों के संपर्क में हैं. परिवारों को हर जरूरी मदद दी जा रही है. दूतावास ने इस दुख की घड़ी में परिवारों के प्रति संवेदना भी जताई.