जैसे मुस्कान को फांसी की सजा, वैसे ही राजा के कातिल को…भावुक हुई राजा रघुवंशी की मां, लगाई गुहार


Last Updated:

Raja Raghuvanshi Mother: नीले ड्रम हत्याकांड में दोषी मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाई गई है. अब इसके बाद राजा रघुवंशी का मां सामने आई हैं. उन्होंने अपने बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुस्कान को फांसी की सजा हुई है. उसकी तरह से उनके बेटे के कातिलों को भी सजा हो. उन्होंने कहा कि अब इस फैसले के बाद न्याय की आस जगी है.

Top Deals Inside

मुस्कान को फांसी की सजा, वैसे राजा के कातिल को...भावुक हुई राजा रघुवंशी की मांZoom

क्या बोलीं राजा रघुवंशी की मां

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल को फांसी की सजा मिल गई है. फैसला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने सुनाया है. अब इसके बाद इंदौर के राजा रघुवंशी केस में इंसाफ मिलने की मांग बढ़ गई है. राजा की मां उमा रघुवंशी ने अपने बेटे के लिए फिर न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने राजा हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को भी फांसी की सजा देने की मांग की है.

राजा रघुवंशी की मां ने लगाई गुहार
सौरभ हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी को फांसी की सजा होने के बाद इंदौर के राजा रघुवंशी की मां ने कहा कि न्याय की आस जगी है. जैसे मुस्कान को फांसी की सजा सुनाई गई है और उसके साथी को भी सजा मिली है. इसी वजह से मैं चाहती हूं कि उस मां को न्याय मिला, तो मुझे भी न्याय मिले. मेरे राजा के कातिल को भी ऐसी सजा सुनाई जाए. मां ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें भी अपने बेटे के हत्यारों को सजा मिलने का इंतजार है. उन्होंने कोर्ट से अपील की कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में भी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.

ट्रायल के आखिरी चरण में राजा रघुवंशी केस
राजा रघुवंशी केस का ट्रायल आखिरी चरण में है और अभी इसमें गवाहों के बयान होने बाकी हैं. चार्जशीट पहले ही दाखिल हो चुकी है. बताया जा रहा है कि चार्जशीट में मेघालय पुलिस ने अभी तक कुल 94 गवाहों को रखा है. गवाहों के बयान होने के बाद और सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है. फिलहाल केस में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी जेल के अंदर बंद है.

अभी जेल के अंदर है सोनम रघुवंशी
इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी अपनी पत्नी के साथ मेघालय हनीमून मनाने गए थे. इसके कुछ दिनों बाद ही राजा का शव एक खाई में पड़ा हुआ मिला था. दूसरी तरफ सोनम वहां से गायब थी. फिर पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया था. बाद में उन पर और उसके प्रेमी राज कुशवाह पर राजा की हत्या करने और उसकी साजिश रचने का आरोप लगा था. बीच में सोनम एक बार जमानत पर बाहर आई थी, लेकिन फिर सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर दी थी और कहा था कि अगर 6 महीने के अंदर केस का ट्रायल पूरा नहीं होता है, तो वह नई बेल अर्जी लगा सकती है.



Source link