Mandsaur: सरपंच के घर खड़ी स्कार्पियो से 1.29 करोड़ नकद बरामद, UP के 2 आरोपी भी गिरफ्तार, जानें माजरा


Last Updated:

मंदसौर के शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा उदा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सरपंच भवानीशंकर के घर में खड़ी स्कार्पियो कार से 1 करोड़ 29 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं. पुलिस ने सरपंच और यूपी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Top Deals Inside

सरपंच के घर खड़ी स्कार्पियो से 1.29 करोड़ नकद बरामद, UP के 2 आरोपी गिरफ्तारZoom

थाने में सरपंच के घर से बरामद स्कार्पियो और नकद रुपये.

रिपोर्ट: प्रीत शर्मा

Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. मंदसौर में एक गांव के सरपंच के घर खड़ी गाड़ी से एक करोड़ रुपये से अधिक की नकद राशि बरामद की गई है. अचानक हुई इस पुलिस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

घर में खड़ी कार से मिला भारी कैश
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला शामगढ़ थाना क्षेत्र का है. शामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरखेड़ा उदा के सरपंच भवानीशंकर हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरपंच भवानीशंकर के घर के अंदर एक स्कार्पियो कार खड़ी है. इस स्कार्पियो कार में भारी मात्रा में नकद राशि रखी हुई है.

पुलिस ने टीम बनाकर की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम बनाई और मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने बरखेड़ा उदा में सरपंच के घर पर दबिश दी. पुलिस ने मौके से सरपंच भवानीशंकर और उनके दो साथियों को हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस टीम उस स्कार्पियो कार को जब्त करके थाने ले आई.

मैकेनिक ने खोज निकाला गुप्त केबिन
थाने में गाड़ी लाने के बाद उसकी गहन जांच शुरू की गई. इसके लिए पुलिस ने एक मैकेनिक को बुलाया. मैकेनिक के जरिए कार की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार में एक विशेष गुप्त जगह बनी हुई मिली. इस विशेष जगह में अवैध रूप से 1 करोड़ 29 लाख रुपये की नकद राशि छिपाकर रखी गई थी. पुलिस ने मौके से यह पूरी नकदी जब्त कर ली.

सरपंच और UP के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए सरपंच भवानीशंकर और उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच कर रही है.

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का शक
कार से इतनी बड़ी नकद रकम मिलने के बाद पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है. पुलिस को आशंका है कि पकड़ी गई यह नकद राशि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर कमाई गई है.

आयकर विभाग को सूचना
इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलने के कारण पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है. फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचित करने की बात कह रही है.



Source link