Last Updated:
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इकाना स्टेडियम और पलासियो मॉल के बीच 45 मीटर चौड़ी सड़क के किनारे सीजी सिटी में आधुनिक सुविधाओं से लैस नौटिका ग्रीन्स अपार्टमेंट को मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत 28 मंजिल के 5 टावर तैयार किए जाएंगे. जिनमें 500 प्रीमियम फ्लैट और 200 आलीशान पेंटहाउस तैयार किए जाएंगे.
लखनऊ में बनने जा रहा प्रीमियम फ्लैट्स. (एआई इमेज)
लखनऊः अगर आप प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए बेस्ट मौका है. दरअसल, इकाना स्टेडियम और पलासियो मॉल के बीच 45 मीटर चौड़ी सड़क के किनारे सीजी सिटी में आधुनिक सुविधाओं से लैस नौटिका ग्रीन्स अपार्टमेंट बनने वाला है. यह करीब 5 एकड़ में बनेगा. इस हाई-एंड ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट को एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत 28 मंजिल के 5 टावर तैयार किए जाएंगे. जिनमें 500 प्रीमियम फ्लैट और 200 आलीशान पेंटहाउस तैयार किए जाएंगे.
20 पेंटहाउस तैयार किए जाएंगे
इस प्रोजेक्ट में 3बीएचके प्लस स्टडी कैटिगरी के करीब 2100 वर्गफुट क्षेत्रफल के 500 फ्लैट तैयार किए जाएंगे. इसके अलावा 4000 वर्गफुट में 20 पेंटहाउस तैयार किए जाएंगे, जिसमें करीब 3500 वर्गमीटर का पार्ट होगा. इसके अलावा यहां आधुनिक जिम, स्वीमिंग पूल, क्लब हाउस और किड्स प्ले एरिया भी होगा. 100 फीसदी पावर बैकअप मिलेगा. 500 से अधिक गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी.
नौटिका ग्रीन्स के पास क्या-क्या
बता दें कि नौटिका ग्रीन्स का नया स्थल सीजी सिटी अर्बन वेटलैंड, नौसेना शौर्य वाटिका और हार्मनी पार्क के पास है. आसपास संस्कृति स्कूल, सीएसआई टावर, एचसीएल और यूपी पुलिस मुख्यालस जैसे अहम ठिकाना है. शहीद पथ और सुल्तानपुर रोड से इसकी बेहतरीन कनेक्टिविटी है.
अब एलडीए की योजनाओं के लिए आसानी से मिलेंगे लोन
वहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण की योजनाओं में प्लॉट, मकान, फ्लैट या कमर्शल प्रॉपर्टी खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए राहत भरी खबर भी है. रजिस्ट्रेशन के वक्त एकमुश्त रकम जुटाने की चिंता अब खत्म होगी. क्योंकि एलडीए ने लोगों की सहूलियत के लिए रजिस्ट्रेशन मनी पर लेनदेन के लिए पंजाब नेशनल बैंक के बाद अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ बी एमओयू साइन कर लिया है. एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि इस पहल से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.