Last Updated:
Janardan Mishra: जनार्दन मिश्रा की गिनती बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में होती है. वह रीवा से तीसरी बार के सांसद हैं. उन्होंने एक कार्यक्रम में एलन मस्क को धमकी देते हुए कहा कि उसे दो मुक्का मारूंगा, तो वह भाग जाएगा. हिंदुस्तान को कोई झुका नहीं सकता है और उसे अपनी ताकत भी नहीं दिखा सकता है. अगर एलन मस्क को हिंदुस्तान आना है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शर्तों को मानना होगा.
कौन हैं जनार्दन मिश्रा?
Who Is Janardan Mishra: अमेरिका के उद्योगपति एलन मस्क को लेकर रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में है. रीवा में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने एलन मस्क पर तीखा बयान दिया. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के 56 इंच वाले को कोई झुका नहीं सकता और न ही कोई अपनी ताकत दिखा सकता है.
क्या बोले सांसद जनार्दन मिश्रा
सांसद जनार्दन मिश्रा ने एलन मस्क को लेकर कहा कि दो घुच्चा (मुक्का) मारूंगा तो भाग जाएगा एलन मस्क. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सार्वजनिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है. सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने प्रधानमंत्री की शर्तों और देश की ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि एलन मस्क को भारत में आना है, तो प्रधानमंत्री की शर्तों पर आना होगा. उन्होंने कहा कि अगर मस्क प्रधानमंत्री की शर्तें मानते हैं तो उन्हें अनुमति है. लेकिन शर्तें नहीं मानने पर उन्हें ठुकरा दिया जाएगा.
सांसद ने कहा कि सरकार जनता की मजबूती के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मस्क तुम दुनिया को खरीद सकते हो, लेकिन हिंदुस्तान को खरीदने की ताकत तुम्हारे अंदर नहीं है. ट्रंप को मस्क को खरीदा है. यह हिंदुस्तान के 56 इंच का सीना है. इसको कोई झुका नहीं सकता है. शांति की स्थापना भारत में जितना होगी. उतना ही भारत मजबूत होगा.
मुकेश अंबानी को प्रधानमंत्री बताने पर चर्चा में रहे हैं मस्क
सांसद का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब एलन मस्क दुनिया के चर्चित उद्योगपतियों में शामिल हैं और उनकी कंपनियां तकनीक, इलेक्ट्रिक वाहन तथा अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करती हैं. दूसरी तरफ एलन मस्क भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा ‘स्टारलिंक’ (Starlink) के लॉन्च में हो रही देरी को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पर निशाना साधने के कारण चर्चा में हैं. उन्होंने अंबानी को भारत का प्रधानमंत्री लिखा था.
कौन हैं जनार्दन मिश्रा
जनार्दन मिश्रा के भाषण देने की शैली दूसरे नेताओं से बिल्कुल अलग है और अनूठी है. वह सीधे और देसी अंदाज में बात करने वाले नेता माने जाते हैं. वह ग्रामीण अंचलों में काफी प्रसिद्ध हैं और लगातार जनसंपर्क करते हैं. इसी वजह से उनकी रीवा क्षेत्र में मजबूत पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वह एलन मस्क पर दिए अनोखे बयान की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं.
रीवा से लगातार तीसरी बार सांसद हैं जनार्दन मिश्रा
जनार्दन मिश्रा अभी रीवा से सांसद है. वह पहली बार इस सीट से साल 2014 में जीते थे. इसके बाद 2019 और 2024 में भी उन्होंने इस सीट को बरकरार रखा था. साल 2024 में उन्होंने कांग्रेस के नीलम अभय मिश्रा को शिकस्त दी थी और एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी.