पार्टी के लिए तैयार होते समय अक्सर समझ नहीं आता कि ऐसा क्या पहना जाए, जो स्टाइलिश भी लगे और बहुत ज्यादा तामझाम वाला भी न हो. अगर आप भी हर बार एक जैसे आउटफिट से बोर हो गई हैं, तो सारा तेंदुलकर का लेटेस्ट बर्थडे लुक आपके काम आ सकता है. अपने 29वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन में सारा ने ऐसा प्रिंट चुना, जो साधारण पार्टी ड्रेस से अलग नजर आता है. खास बात यह है कि उनके इस आउटफिट की कीमत करीब 2,350 रुपये बताई जा रही है.
सारा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए Zara की ब्लैक और ऑफ-व्हाइट जेब्रा प्रिंट ट्यूल ड्रेस पहनी. एनिमल प्रिंट की खासियत है कि यह अपने आप में काफी आकर्षक होता है. ऐसे आउटफिट के साथ बहुत ज्यादा डिजाइन वाली जूलरी या दूसरी एक्सेसरीज जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती.
ड्रेस का ब्लैक और ऑफ-व्हाइट कॉम्बिनेशन इसे बोल्ड होने के साथ क्लासी लुक भी देता है. अगर आप पार्टी में कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो जेब्रा प्रिंट या दूसरे एनिमल प्रिंट वाले कपड़े एक विकल्प हो सकते हैं. हालांकि, ऐसे प्रिंट को स्टाइल करते समय बाकी लुक को सादा रखना बेहतर रहता है.
नेकलाइन से लेकर बैक डिजाइन तक खास है ड्रेस
इस आउटफिट में सामने की तरफ बोट नेकलाइन दी गई है. वहीं, पीछे का ओपन-बैक डिजाइन ड्रेस को पार्टी वियर वाला लुक देता है. ट्यूल फैब्रिक की हल्की पारदर्शी बनावट और ड्रेप डिटेलिंग इसे अलग अंदाज देती है. ड्रेस में लंबी शीयर बेल स्लीव्स भी हैं, जिनकी कलाइयों पर टाई-अप डिटेल्स दी गई हैं. इस तरह आउटफिट में एक तरफ क्लासिक नेकलाइन है, तो दूसरी तरफ बैक डिजाइन और स्लीव्स इसे मॉडर्न टच देते हैं. यही डिटेल्स इसे सामान्य प्रिंटेड ड्रेस से अलग बनाती हैं.
जूलरी और मेकअप
सारा ने आउटफिट के साथ सिल्वर हूप इयररिंग्स, उंगलियों में रिंग्स और ब्लैक स्ट्रैपी सैंडल्स पहने. उन्होंने भारी नेकलेस या बहुत ज्यादा एक्सेसरीज जोड़ने के बजाय लुक को संतुलित रखा. मेकअप में सॉफ्ट ग्लैम अंदाज नजर आया. ब्लश, न्यूड लिप कलर और आई मेकअप के साथ उन्होंने बाल खुले रखे. इससे ड्रेस का प्रिंट लुक का मुख्य आकर्षण बना रहा.
कम बजट में कैसे अपनाएं ऐसा स्टाइल?
सारा के लुक से एक फैशन टिप ली जा सकती है: अगर कपड़ों का प्रिंट बोल्ड है, तो एक्सेसरीज को मिनिमल रखें. जेब्रा प्रिंट ड्रेस के साथ ब्लैक फुटवियर, छोटे हूप इयररिंग्स और सादा मेकअप अच्छा विकल्प हो सकता है. अपनी सुविधा और मौके के हिसाब से ड्रेस की लंबाई और फिटिंग चुनना भी जरूरी है.