MP CG TOP NEWS LIVE: अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, आकाशीय बिजली का कहर, 4 की मौत

MP CG TOP NEWS LIVE: अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, आकाशीय बिजली का कहर, 4 की मौत


Last Updated:

MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.

Zoom

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.

MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

खरगोन में अवैध कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ सैकड़ों महिलाओं ने खोला मोर्चा
खरगोन में अवैध कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ सैकड़ों महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया. भीकनगांव थाना क्षेत्र के बमनाला का यह मामला है. महिलाओं और ग्रामीणों ने खंडवा-बड़ोदरा नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया. पुलिस चौकी के सामने करीब एक घंटे तक ग्रामीणों का प्रदर्शन चलता रहा. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जगह-जगह बिक रही अवैध शराब से घरों में आए दिन विवाद और अशांति का माहौल बना हुआ है. चक्काजाम की सूचना पर भीकनगांव टीआई बलराम सिंह राठौर और चौकी प्रभारी राजेंद्र अवस्या मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने अवैध कच्ची शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की. पुलिस के ठोस कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ.

आकाशीय बिजली का कहर, 4 की मौत, 3 घायल
जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया. अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम महुदा में गाज गिरने से नरेश खैरवार पिता रामू खैरवार उम्र 24 वर्ष, रामभरोश पटेल पिता कंश राम पटेल उम्र 32 वर्ष और तुलसी राम पटेल पिता बेदराम पटेल उम्र 51 वर्ष की मौत हो गई. हादसे में अंजू पटेल पति रामभरोश पटेल उम्र 26 वर्ष, दुलारा बाई पटेल पति तुलसी पटेल उम्र 46 वर्ष और बैशाखू पिता रामू खैरवार उम्र 32 वर्ष घायल हुए हैं. वहीं अकलतरा क्षेत्र में सीसीआई के पास आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 55 वर्षीय दूजराम जाटवर की मौत हो गई. एक ही दिन में चार मौत और तीन लोगों के घायल होने की घटना से इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस द्वारा सभी मामलों में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.



Source link