Rajasthan: राजस्थान कैबिनेट में PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर प्रस्ताव, CM भजनलाल शर्मा ने गिनाईं उपलब्धियां


Last Updated:

CM Bhajanlal Sharma Cabinet Meeting: जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर पच्चीस साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव लाया गया. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को 36 देशों की ओर से सर्वोच्च सम्मान दिया गया है. इसके साथ ही राज्यों के बीच पानी को लेकर हुए समझौतों, पचपदरा रिफाइनरी, पौधरोपण अभियान और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया गया.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

राजस्थान कैबिनेट में PM के 25 साल पूरे होने पर प्रस्ताव;CM ने गिनाई उपलब्धियांZoom

जयपुर. राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक पूरी हो गई है. बैठक के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रेस ब्रीफिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे होने के मौके पर कैबिनेट में लाए गए प्रस्ताव की जानकारी दी. इस प्रस्ताव के जरिए प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया गया. प्रेस ब्रीफिंग में दोनों उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे. कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल और सुमित गोदारा भी इस दौरान साथ थे.

मुख्यमंत्री ने ब्रीफिंग में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हुए कामों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को 36 देशों की ओर से सर्वोच्च सम्मान दिया गया है. इसके साथ ही राज्यों के बीच पानी को लेकर हुए समझौतों, पचपदरा रिफाइनरी, पौधरोपण अभियान और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया गया.

प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल पूरे होने पर कैबिनेट में प्रस्ताव
कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे होने पर प्रस्ताव लाया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि इस प्रस्ताव के माध्यम से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया गया है. ब्रीफिंग में प्रधानमंत्री मोदी को अलग-अलग देशों से मिले सम्मान का भी जिक्र हुआ. मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को 36 राष्ट्रों ने अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है. सरकार की ओर से इसे उनके नेतृत्व से जुड़ी एक अहम उपलब्धि के तौर पर पेश किया गया.



Source link