Suryansh Shedge: नीतीश रेड्डी नहीं बल्कि हार्दिक पंड्या की जगह इस प्लेयर को वर्ल्ड कप 2027 के लिए तैयार कर रहा BCCI


होमखेलक्रिकेट

World Cup: रेड्डी नहीं बल्कि हार्दिक की जगह इस प्लेयर को किया जा रहा तैयार

Last Updated:

Suryansh Shedge: मुंबई के तेज गेंदबाजी हरफनमौला सूर्यांश शेडगे को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम में चुना जा सकता है, जिन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लिस्ट ए टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. लगातार चोटों के कारण हार्दिक पांड्या के कॉम्पिटिटिव क्रिकेट से लंबे समय तक बाहर रहने की वजह से भारतीय टीम मैनेजमेंट अच्छे विकल्पों की तलाश कर रहा है.

Top Deals Inside

World Cup: रेड्डी नहीं बल्कि हार्दिक की जगह इस प्लेयर को किया जा रहा तैयारZoom

सूर्यांश शेडगे को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में मौका मिल सकता है.

नई दिल्ली: टीम इंडिया लगातार इंजर्ड चल रहे अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के विकल्पों पर तेजी से काम कर रही है. यही कारण है कि नीतीश कुमार रेड्डी को लगातार मौके दिए जा रहे हैं और अब सूर्यांश शेडगे पर भी सिलेक्टर्स की निगाहें हैं. खबरों की माने तो मुंबई के इस फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर को न्यूजीलैंड दौरे पर चुना जा सकता है.

सूर्यांश का चुना जाना तय है
हमारे सूत्रों की माने तो चार नवंबर से शुरू होने जा रही वनडे श्रृंखला के लिए 23 साल के सूर्यांश शेडगे का चुना जाना तय है. 22 अक्टूबर से खेले जाने वाली पांच मैच की टी-20 सीरीज के बाद इतने ही मुकाबलों की वनडे सीरीज भी होगी, जिसका पहला मैच आकलैंड में होगा. सूर्यांश शेडगे को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घरेलू लिस्ट ए सीरीज में भी मौका मिला था.

सिलेक्टर्स को प्रभावित कर गए?
23 वर्ष के शेडगे ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेले थे और हाल ही में हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटे हैं. उन्होंने पुडुचेरी में आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनौपचारिक वनडे श्रृंखला में बल्ले और गेंद से प्रभावित किया. बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया:

वनडे टीम में शेडगे के चुने जाने की प्रबल संभावना है क्योंकि टेस्ट श्रृंखला में चौथे तेज गेंदबाज और निचले क्रम के बल्लेबाज के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी की अहम भूमिका होगी. रेड्डी सारे वनडे नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्हें टेस्ट श्रृंखला की तैयारी करनी है.

सूर्यांश शेडगे ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले मैच में सटीक सीम बॉलिंग से चार विकेट लिए, जबकि आखिरी वनडे में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए शानदार 66 रन बनाए थे, हालांकि वह T20 के प्लेयर हैं, लेकिन अंतरिम सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन प्रज्ञान ओझा और उनके साथियों का ध्यान इस युवा ऑलराउंडर की बॉलिंग में हुए जबरदस्त सुधार पर जरूर गया होगा.



Source link