चोर, चोर… क्यों देश को खराब कर रहा है भाई? CJP चीफ अभिजीत दिपके के खिलाफ IGI एयरपोर्ट पर लगे नारे


होमताजा खबरदेश

चोर, चोर… क्यों देश को खराब कर रहा? दिपके के खिलाफ IGI एयरपोर्ट पर लगे नारे

Last Updated:

अभिजीत दिपके को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों के विरोध का सामना करना पड़ा.

Top Deals Inside

चोर, चोर... क्यों देश को खराब कर रहा? दिपके के खिलाफ IGI एयरपोर्ट पर लगे नारेZoom

अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध का सामना करना पड़ा. (फाइल फोटो)

Abhijeet Dipke in Delhi: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SIR को लेकर आंदोलन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर एक यात्री के सवालों का सामना करना पड़ा. 14 अक्टूबर को एयरपोर्ट टर्मिनल पर पहुंचे दिपके से यात्री ने उनके आंदोलन को लेकर सवाल उठाए और चोर-चोर के नारे भी लगाए. सीएनएन-न्यूज18 के हाथ लगे एक एक्सक्लूसिव वीडियो में यात्री को दिपके से सवाल करते हुए देखा जा सकता है.

वीडियो में यात्री दिपके से कहता सुनाई देता है, “क्यों देश को खराब कर रहा है, भाई? क्यों देश को खराब कर रहा है?” यात्री का यह सवाल SIR के खिलाफ दिपके के आंदोलन को लेकर था. इस दौरान दिपके यात्री की ओर हाथ हिलाते और थम्स-अप करते हुए आगे बढ़ते नजर आते हैं. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया. किसी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने दिपके के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना लिया और उन्हें सुरक्षित रास्ता दिया.



Source link