Last Updated:
बॉलीवुड फिल्मों में सितारों को कई बार ऐसे खतरनाक स्टंट करने पड़ते हैं, जिनमें जरा सी चूक उनकी जान पर भारी पड़ सकती है. शूटिंग के दौरान कई बड़े सितारे हादसों का शिकार हो चुके हैं, तो कुछ बाल-बाल बचने में कामयाब रहे. ऋतिक रोशन के 50 फीट की ऊंचाई से गिरने से लेकर अक्षय कुमार की आंख में चोट लगने तक, इन सेलेब्स ने सेट पर मुश्किल हालांतों का सामना किया है.
नई दिल्ली. फिल्मों में कई ऐसे सीन हैं,जिन्हें देखकर दर्शकों के पसीने छूट जाते हैं. लेकिन इन सींस को शूट करना सैलेब्स के लिए भी काफी मुश्किल होता है. कई बार तो वह खुद एक्शन और स्टंट करते हैं और किसी न किसी हादसे का शिकार हो जाते हैं. इनमें ऋतिक रोशन से लेकर अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन जैसे कई स्टार शामिल हैं. कुछ तो ऐसे एक्टर भी हैं, जिनकी जान पर भी बन आई थी. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में.
इनमें पहली हैं, नरगिस. नरगिस एक बार फिल्म की शूटिंग के दौरान खतरे में आ गई थीं.उनकी एक फिल्म के सेट पर अचानकर आग लग गई थी. उस वक्त नरगिस बीचों-बीच बुरी तरह फंस गई थीं. उस वक्त सुनील दत्त ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग में घुसकर उन्हें बचाया था.इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने शादी रचा ली.
शाहिद कपूर भी अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान बाल बाल बचे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘आर… राजकुमार’ में उनके साथ भी बड़ा हादसा होने वाला था. फिल्म में उन्होंने कई एक्शन सीन किए हैं.इस फिल्म की शूटिंग के वक्त उनके ऊपर से कुछ केमिकल की बूंदें गिरने वाली थी. क्योंकि सीन शूट करना था कि उनके ऊपर से आग जाते हुए दिखानी थी. वह बाल -बाल बचे थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अमिताभ बच्चन भी अपनी फिल्म के एक सीन के वक्त काफी सीरियस हो गए थे. वह बेंगलुरु में एक फाइट सीन की शूटिंग कर रहे थे. लेकिन उनके को-स्टार पुनीत इस्सर ने सीन के दौरान गलती से उन्हें तेज मुक्का मार दिया था.इसमें अमिताभ काफी बीमार हो गए थे. इस हादसे के बाद उन्हें कई महीनों तक अस्पताल में रहकर इलाज कराना पड़ा था.
ऐश्वर्या राय बच्चन भी एक बार हादसे का शिकार हो गई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बेकाबू जीप ने उन्हें टक्कर मार दी थी. इस घटना में वह घायल हो गई थीं और उन्हें इलाज के साथ आराम करने की सलाह दी गई थी. यह हादसा दिखाता है कि फिल्मों में गाड़ियों से जुड़े स्टंट कितने जोखिम भरे हो सकते हैं.
ऋतिक रोशन के साथ भी फिल्म ‘कृष’ की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ था. रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2005 में सिंगापुर में एक ऊंची इमारत पर स्टंट फिल्माया जा रहा था. इसी दौरान ऋतिक की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल की गई तार टूट गई और वह करीब 50 फीट नीचे गिर गए. गनीमत रही कि वह एक दुकान की छतरी पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोट नहीं आई.
इमरान हाशमी के साथ भी फिल्म की शूटिंग के दौरान हादसा हुआ था. वह अपनी फिल्म ‘गनमास्टर G9’ की शूटिंग के दौरान एक खतरनाक स्टंट करते हुए चोटिल हो गए थे. वह बाल-बाल बचे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग का एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो सामने आया था. इसमें एक SUV हवा में पलटती हुई नीचे खड़ी काली वैन पर गिरती दिखाई दी. इस दौरान गाड़ी इमरान के बेहद करीब आ गई थी. यह स्टंट काफी जोखिम भरा था और जरा सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी.
अक्षय कुमार की तो पहचान ही स्टंटमैन के तौर पर होती हैं. वह अपनी फिल्मों में ज्यादातर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं. लेकिन कई बार उनके लिए ये खतरनाक साबित होता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2024 में फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग के दौरान उनकी आंख में एक चीज आकर ऐसे लगी थी कि उन्हें आई स्पशलिस्ट को दिखाना पड़ा था. डॉक्टर ने अक्षय का इलाज किया और उन्हें आराम करने की सलाह दी. इस दौरान फिल्म की शूटिंग दूसरे कलाकारों के साथ जारी रखी गई.