गौतम गंभीर के 3 बड़े रिकॉर्ड, 16 साल पहले ब्रैडमैन का रिकॉर्ड टूटने बचा
Last Updated:
gautam gambhir birthday 3 records: उम्र के अर्धशतक के करीब पहुंच रहे गौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर, 1981 को दिल्ली में हुआ था. उन्होंने 2023 से 2016 के बीच भारत के लिए 242 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले. टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गंभीर ने अपने करियर के दौरान 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए.
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर मना रहे हैं अपना बर्थडे
नई दिल्ली. कभी गुस्सा तो कभी सुपर स्टार कल्चर का विरोध, कभी रोहित-विराट से पंगा तो कभी कुछ खिलाड़ियों के सात फेवरिज्म को लेकर चर्चा में रहने वाले टीम इंडिया के हेड कोच के लिए 14 अक्टूबर की तारीख यादगार बन सकती है क्योंकि गंभीर भी यहीं चाहेंगे कि भारतीय टीम हैदराबाद में सीरीज जीते और सीरीज जीतकर टीम उनको रिटर्न गिफ्ट दे.
उम्र के अर्धशतक के करीब पहुंच रहे गौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर, 1981 को दिल्ली में हुआ था. उन्होंने 2023 से 2016 के बीच भारत के लिए 242 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले. उन्होंने 58 टेस्ट में 4154, 147 वनडे में 5238 और 37 टी20 में 932 रन बनाए. उन्होंने भारत को 2 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई, उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन बनाए थे. 2011 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 97 रन बनाए थे. उन्होंने आईपीएल में भी अपनी कप्तानी में केकेआर को चैंपियन बनाया. बाद में वह केकेआर के मेंटोर बने और टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाया.
गंभीर बतौर कप्तान जीत 100%
बाएं हाथ के ओपनर गौतम गंभीर एकमात्र ऐसे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने वनडे में 5 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की और उनका जीत प्रतिशत 100 है. गंभीर ने भारत के लिए 6 वनडे मैचों में कप्तानी की, सभी में टीम इंडिया जीती. उनके आलावा सिर्फ अजिंक्य रहाणे और अनिल कुंबले हैं, जिनका बतौर कप्तान जीत प्रतिशत 100 है, लेकिन कुंबले ने सिर्फ 1 और रहाणे ने सिर्फ 3 मैचों में कप्तानी की.
लगातार 5 शतक का रिकॉर्ड
दो वर्ल्ड के फाइनल में मैच विनिंग पारी खेलने वाले गौतम गंभीर दुनिया के उन 3 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने लगातर 5 मैचों में शतक लगाए. उन्होंने 2009 से 2010 के बीच खेले 5 मैचों में शतक जड़े थे. इन तीनों से आगे सिर्फ डॉन ब्रैडमैन हैं, जिन्होंने लगातर 6 मैचों में शतक जड़े थे.
11 लगातार अर्धशतक
टेस्ट क्रिकेट में गौतम गंभीर के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने टेस्ट में लगातार 11 अर्धशतक लगाए, जो एक रिकॉर्ड है. सबसे ज्यादा लगातार अर्धशतक के मामले में गंभीर वर्ल्ड में तीसरे नंबर पर हैं. विवादों के फेर में फंसे रहने और अपने बयानों की वजह से विवादित रहने वाले गंभीर के रिकॉर्ड भले ही उनके कद को ना बताते हो पर 2007 और 2011 वर्ल्ड कप में उनके योगदान को भूला नहीं जा कता.