‘प्राइवेट पार्ट और पेट पर मारा, बाल खींचा, गला दबाया’, राहुल गांधी संग आई NSUI छात्राओं ने पुलिस पर टॉर्चर का आरोप


होमताजा खबरदेश

‘बाल खींचे, गला दबाया’, राहुल संग आई NSUI छात्राओं का पुलिस पर टॉर्चर का आरोप

Last Updated:

दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बाद NSUI की छात्राओं ने पुलिस पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है. राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचीं छात्राओं ने दावा किया कि हिरासत के दौरान उनके बाल खींचे गए. पेट के निचले हिस्से पर लात मारी गई और गला दबाया गया. प्रदर्शनकारी ऋतु बरारा ने निजी अंग पर हमला करने का भी आरोप लगाया. एक अन्य छात्रा ने कहा कि कनॉट प्लेस थाने के कमरे में उसके साथ मारपीट हुई और उसके पैर नीले पड़ गए. राहुल गांधी ने छात्रों से वीडियो रिकॉर्ड करने और सबूत संभालकर रखने को कहा. इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है.

Top Deals Inside

'बाल खींचे, गला दबाया', राहुल संग आई NSUI छात्राओं का पुलिस पर टॉर्चर का आरोपZoom

दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बाद NSUI छात्राओं ने हिरासत में मारपीट और टॉर्चर का आरोप लगाया.

दिल्ली में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बाद अब पुलिस की कार्रवाई को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचीं NSUI की छात्राओं ने हिरासत के दौरान पुलिस पर मारपीट और टॉर्चर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्राओं का दावा है कि उन्हें थाने ले जाने के दौरान घसीटा गया. फिर एक कमरे में उनके साथ मारपीट की गई. किसी ने पेट के निचले हिस्से पर लात मारने का आरोप लगाया तो किसी ने बाल खींचने और गला दबाने की बात कही. एक प्रदर्शनकारी ने प्राइवेट पार्ट पर हमला किए जाने का भी दावा किया. छात्राओं के मुताबिक उनके शरीर पर चोट के निशान आए हैं. एक छात्रा ने बताया कि उसके पैर नीले पड़ गए थे. इन आरोपों के सामने आने के बाद हिरासत के दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ हुए कथित बर्ताव पर सवाल उठने लगे हैं.



Source link