भोपाल में चलती ट्रेन से उतने के चक्कर में प्लेटफार्म और ट्रेन की बीच फंसी मां-बेटी, आरपीएफ जवान की सतर्कता ने बचाई जान


Last Updated:

Bhopal Railway station News: भोपाल रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में मां-बेटी ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गईं. 15 साल की बेटी के बाथरूम से लौटने में देरी के कारण मां प्लेटफॉर्म पर उसका इंतजार कर रही थी. ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

Top Deals Inside

भोपाल में चलती ट्रेन से उतने पर प्लेटफार्म और ट्रेन की बीच फंसी मां-बेटीZoom

ट्रेन से उतरने की कोशिश में मां-बेटी ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी

आचार्य शिवकांत/भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टला गया है. एक महिला और उसकी 15 साल की बेटी चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान वे ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गई. ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ आरक्षक मधुसूदन यादव की नजर पड़ गई उस आरक्षक ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तुरंत बाहर खींचा. हादसे का पूरा घटनाक्रम स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका फुटेज सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12156 शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस के मां और बेटी सफर कर रही थी. इस दौरान बेटी बाथरुम चली गई थी. लेकिन जब वह वापस लौटी तब तक ट्रेन चलने लगी थी. बेटी के लौटने का इंतजार कर रही मां भी प्लेटफार्म पर रुक गई थी. बेटी का वापस आने के बाद मां ने बेटी को चलती ट्रेन से उतराने की कोशिश की, उतरते समय दोनों का संतुलन बिगड़ गया और ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गई. इसी दौरान उस समय ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ आरक्षक मधुसूदन यादव की नजर पड़ी जो तुरंत भागते हुए हैं और दोनों के सुरक्षित बाहर निकाला. इस घटना में दोनों के मामूली चोटें आई है.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ घटना का वीडियो
भोपाल रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. फुटेज सामने आने के बाद चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश के दौरान हुए हादसे का घटनाक्रम सामने आया है. आरपीएफ जवान की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से मां-बेटी की जान बच गई.

बड़ा हादसा टला
दोनों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद स्टेशन परिसर से बाहर भेज दिया गया. अगर आरक्षक समय रहते दोनों को नहीं देख पाते, तो गंभीर हादसा हो सकता था. आरक्षक की तत्परता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया.



Source link