कपड़ों की दुनिया में कमाल! बांस की छाल से छत्तीसगढ़ के अंकित ने बना दिया खूबसूरत सलवार सूट! कीमत ₹3500

कपड़ों की दुनिया में कमाल! बांस की छाल से छत्तीसगढ़ के अंकित ने बना दिया खूबसूरत सलवार सूट! कीमत ₹3500


Last Updated:

Bamboo salwar suit: छत्तीसगढ़ के अंकित कुमार ने बांस की छाल से धागा बनाकर पांच साल तक चलने वाले अनोखे सलवार सूट तैयार किए हैं. इन हैंडमेड सूटों की कीमत 3500 रुपये है और इनकी सालाना कमाई 10 लाख रुपये तक है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

नई दिल्ली: सलवार सूट तो आपने खूब देख होंगे और पहने भी होंगे, लेकिन एक शख्स ने इस इंडस्ट्री में नया प्रयोग करके भारत के मार्केट को ही बदल दिया है. शख्स ने बांस की छाल से धागा बनाया और उसके बाद उससे बना दिए सलवार सूट जो देखने में बेहद खूबसूरत और डिजाइनिंग वाला है. सबसे खास बात यह है कि यह सूट आपको बाकी कपड़ों की तरह 6 महीने नहीं, बल्कि पूरे 5 साल तक चलेंगे. यानी 5 साल तक आप इसे पहन सकती हैं. लगातार धो भी सकती हैं. ना तो इसका रंग फीका पड़ेगा और ना ही इसका कपड़ा कभी फटेगा

बता दें कि यह सलवार सूट बेहद मजबूत और बांस की छाल के धागे के बने हुए हैं. यह दावा किया है इसे बनाने वाले अंकित कुमार ने. जो कि दिल्ली के कनॉट प्लेस पर चल रहे एग्जीबिशन में आए हुए हैं. अंकित कुमार मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और इन दिनों दिल्ली में अपने इस अनोखे स्टॉक को लेकर आए हुए हैं, जिसे देखने वाले खूब खरीद रहे हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

2 दिन में बनकर तैयार होता है यह सूट

अंकित कुमार ने बताया कि बांस की छाल से सूट बनाने के लिए सबसे पहले बांस के पेड़ का जो फाइबर होता है, उसे लेते हैं. यानी बांस की जो लकड़ी होती है. उससे उसका छाल निकालते हैं. उसके बाद उसी से धागा बनाते हैं. धागे को स्टीम किया जाता है, लंबे वक्त तक फिर सूट बनाने का काम शुरू होता है. इस पूरी प्रक्रिया में एक हफ्ते का वक्त लगता है, लेकिन जब धागा स्टीम हो जाता है तो सूट को बनाने में सिर्फ दो दिन का वक्त लगता है.

यह पूरा हाथों का काम होता है. इसमें मशीन का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं किया जाता है. इसलिए इन सूट की कीमत भी महंगी होती है. बांस की छाल के बने हुए सलवार सूट की कीमत 3500 रुपए है. अभी कनॉट प्लेस में चल रहे एग्जीबिशन में इस पर 20% छूट दी जा रही है, लेकिन जब देश के अलग-अलग कोने में इसको भेजा जाता है. मंगाने पर तब इसकी कीमत 3500 रुपए ही रखी जाती है.

1 साल में हो जाती है 10 लाख रुपए की कमाई

अंकित कुमार ने बताया कि यह नया प्रयोग सलवार सूट की इंडस्ट्री में उन्होंने किया है. वैसे तो सलवार सूट बनाने का काम उनके बाबा और उनके पिता के साथ ही कई पीढियां से किया जा रहा था. उन्होंने छत्तीसगढ़ में पढ़ाई के दौरान बीए किया. फिर फॉर्म डाला, सिलेक्शन नहीं हुआ तो उन्होंने अपने पिता की इस इंडस्ट्री को चुन लिया, लेकिन अपनी क्रिएटिविटी नहीं छोड़ी. इसीलिए उन्होंने नए प्रयोग किया. बांस के छाल के जो धागे होते हैं उसके जरिए सलवार सूट बनाना शुरू किया जिसकी डिमांड 4 साल में ही पूरे भारत में हो गई. अब सालाना कमाई लगभग 10 लाख रुपए है, जोकि पहले इतनी नहीं हो पाती थी. नया प्रयोग लोगों को काफी पसंद आ रहा है.



Source link