यूपी की राजनीति में कितने ‘राजा’, पूर्वजों के पास रियासत, बच्चों के पास सियासत, कुंडा से गोंडा तक राजशाही


Last Updated:

UP Chunav News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में केवल संघर्षशील नेता ही नहीं बल्कि राजशाही परिवार से आने वाले लोग भी राजनीति में पूर्ण रूप से सक्रिय हैं. अलग-अलग रियासतों के कुंवर कई पार्टियों में शामिल हैं. हालांकि कुछ लोगों ने अपनी पार्टी तक बना रखी है, जिसमें राजा भैया भी शामिल हैं. निर्दलीय के तौर पर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले राजा भैया ने साल 2022 में अपनी पार्टी का गठन किया.

Top Deals Inside

यूपी की राजनीति में कितने 'राजा', पूर्वजों के पास रियासत, बच्चों के पास सियासतZoom

राजशाही परिवार के लोग राजनीति में सक्रिय.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की सियासत में लोकतंत्र के साथ राजघराने की विरासत भी लगातार आगे बढ़ती रही है. कभी रियासतों और महलों से पहचान बनाने वाले कई परिवार आज विधानसभा से लेकर संसद तक अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. कोई परिवार तीन पीढ़ियों से राजनीति में है. उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई पूर्व रियासतों के परिवार अब पूर्ण रूप से राजनीति में सक्रिय हैं. इनमें से कुछ भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में हैं तो कुछ ने अपनी अलग पार्टी बनाई है. ऐसे में सवाल यह है कि यूपी के कौन-कौन से राजघराने आज भी पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं.

भदरी रियासत के राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह
प्रतापगढ़ के कुंडा के भदरी रियासत के राजा भैया अपने परिवार के पहले सदस्य हैं, जो पूर्ण रूप से राजनीति में सक्रिय हैं. अपनी राजनीतिक शुरुआत भले ही उन्होंने निर्दलीय के तौर पर की. लेकिन अब उनकी खुद की एक पार्टी है, जिसका नाम जनसत्ता दल लोकतांत्रिक है. राजा भैया का राजनीतिक प्रभाव इतना है कि वह अलग-अलग सरकारों में कई बार मंत्री पद संभाल चुके हैं. फिलहाल वह कुंडा विधानसभा सीट से विधायक हैं. राजा भैया 1993 से कुंडा सीट से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं.

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया.

गोंडा का मनकापुर राजपरिवार
गोंडा जिले के मनकापुर राजपरिवार का भी राजनीतिक रसूख है. फिलहाल इस राजशाही परिवार से कीर्तिवर्धन सिंह गोंडा से सांसद हैं. कीर्तिवर्धन सिंह विदेश मंत्रालय तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्यमंत्री हैं. कीर्तिवर्धन सिंह के पिता आनंद सिंह भी सांसद रहे हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.

मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह.

आगरा का भदावर रियासत
आगरा का भदावर रियासत से पक्षालिका सिंह वर्तमान में बाह विधानसभा सीट से विधायक हैं. वहीं उनके पति महेंद्र अरिदमन सिंह भी विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

रानी पक्षालिका सिंह.

कुशीनगर का पडरौना रियासत
कुशीनगर के पडरौना रियासत के राजा आरपीएन सिंह हैं. उनका पूरा नाम कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह है. आरपीएन सिंह कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.आरपीएन सिंह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और पूर्व सांसद रह चुके हैं. साल 2022 में आरपीएन सिंह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे.

आरपीएन सिंह

कालाकांकर रियासत
कालाकांकर रियासत की राजकुमारी रत्ना सिंह फिलहाल भाजपा में हैं. वह प्रतापगढ़ से तीन बार कांग्रेस की लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं.

राजकुमारी रत्ना सिंह

प्रयागराज का बरांव रियासत
बरांव रियासत के कुंवर रेवती रमण सिंह और उनके बेटे राजनीति में सक्रिय हैं. पिता-पुत्र समाजवादी पार्टी में हैं. रेवती रमण सिंह लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. उनके बेटे उज्जवल रमण सिंह फिलहाल प्रयागराज से सांसद हैं.

रेवती रमण सिहं.

अमेठी राजपरिवार
अमेठी राजपरिवार के डॉ. संजय सिंह फिलहाल भाजपा से अपनी सियासत कर रहे हैं. संजय सिंह विधायक, सांसद और मंत्री रह चुके हैं.



Source link