Ashwin Purnima 2026 Date: आश्विन पूर्णिमा कब है? इस बार व्रत और स्नान-दान 2 दिन, जानें तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Ashwin Purnima 2026 Date: आश्विन पूर्णिमा कब है? इस बार व्रत और स्नान-दान 2 दिन, जानें तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय


Ashwin Purnima 2026 Date: आश्विन पूर्णिमा हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. आश्विन पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर सत्यनारायण भगवान, माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करते हैं. इससे परिवार में सुख, शांति, धन, संपत्ति और वैभव की प्राप्ति होती है. इस दिन सुबह में उठकर स्नान और दान करने से पाप मिटते हैं और पुण्य मिलता है. इस साल आश्विन पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान दो दिन है. पहले दिन व्रत और दूसरे दिन स्नान-दान. इस बार आश्विन पूर्णिमा की तिथि की वजह से ऐसा हुआ है.

आश्विन पूर्णिमा 2026 तारीख

वैदिक पंचांग के आधार पर देखा जाए तो आश्विन पूर्णिमा तिथि 25 अक्टूबर को दिन में 11 बजकर 55 मिनट से शुरू होगी और यह 26 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 41 मिनट तक मान्य होगी. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर आश्विन पूर्णिमा 26 अक्टूबर दिन सोमवार को है.

आश्विन पूर्णिमा व्रत कब है?

आश्विन पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर, दिन रविवार को है क्योंकि पूर्णिमा तिथि में चंद्रोदय उस दिन ही प्राप्त हो रहा है. 26 अक्टूबर को सुबह में ही पूर्णिमा तिथि का समापन हो जा रहा है.

आश्विन पूर्णिमा का स्नान-दान कब है?

स्नान और दान के लिए आश्विन पूर्णिमा की उदयातिथि की गणना करते हैं. इस आधार पर आश्विन पूर्णिमा का स्नान और दान 26 अक्टूबर को होगा. आश्विन पूर्णिमा का स्नान-दान आप ब्रह्म मुहूर्त 04:46 ए एम से 05:38 ए एम के बीच कर सकते हैं. सूर्योदय के बाद भी यह काम हो सकता है.

आश्विन पूर्णिमा पर अमृम-सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह में 06:29 ए एम से 07:53 ए एम तक है, उसके बाद शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 09:17 ए एम से 10:41 ए एम तक है.

आश्विन पूर्णिमा व्रत 2026 मुहूर्त

25 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा व्रत के दिन आप सुबह में स्नान आदि के बाद व्रत और पूजा का संकल्प लें. उस दिन अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 10:41 ए एम से 12:05 पी एम तक है. पूर्णिमा तिथि 11:55 बजे से शुरू हो रही है, तो उस समय से सत्यनारायण भगवान की पूजा करें और कथा सुनें.

फिर शाम को सूर्यास्त बाद यानि 05:42 पी एम के बाद माता लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल में करें. उस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग शाम में 07:22 पी एम से बन रहा है.

आश्विन पूर्णिमा व्रत पर चंद्रोदय समय

आश्विन पूर्णिमा व्रत के दिन चंद्रमा का उदय शाम 05:00 पी एम पर होगा और चंद्रास्त अगले दिन 26 अक्टूबर को सुबह 06:23 ए एम पर होगा.

व्रती लोग चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं. चंद्रोदय होने के बाद जब चंद्रमा पूर्ण रूप से आसमान में चमक रहा हो तो उस समय अर्घ्य देकर पूजा कर लें. ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है.



Source link