Last Updated:
सुल्तानपुर में नगर पालिका ने कम बजट वाले परिवारों के लिए बारात घर की शुरुआत की है. लालडिग्गी वार्ड में स्थित इस बारात घर की बुकिंग मात्र नौ हजार चार सौ चालीस रुपये में की जा रही है, जिसमें चार कमरे और शौचालय की सुविधा दी गई है. यह उन परिवारों के लिए अच्छा विकल्प है, जो कम बजट में शादी समारोह आयोजित करना चाहते हैं. यहां जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे परिवारों को काफी सहूलियत मिल सकती है.
सुल्तानपुरः अगर आप अपने बेटे या बेटी की शादी के लिए मैरिज लॉन बुक करना चाहते हैं, लेकिन महंगे लॉन और मैरिज पैलेस का किराया आपके बजट से बाहर है, तो यह खबर आपके काम की है. अब शादी समारोह के लिए आपको हजारों रुपये अतिरिक्त खर्च करने की जरूरत नहीं है. सुल्तानपुर में नगर पालिका परिषद की ओर से बनवाए गए बारात घर में आप महज 9440 रुपये में बुकिंग करा सकते हैं. यह उन परिवारों के लिए अच्छा विकल्प है, जो कम बजट में शादी समारोह आयोजित करना चाहते हैं. यहां जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे परिवारों को काफी सहूलियत मिल सकती है.
चार कमरा, हाल मिलेगा बजट में
इस बारात घर की खासियत यहां उपलब्ध सुविधाएं हैं. परिसर में चार हॉल कमरे बनाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल शादी समारोह और अन्य आयोजनों के लिए किया जा सकता है. इसके अलावा यहां शौचालय, पेयजल और स्नानघर जैसी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. मिनिमम और सीमित बजट में शादी की व्यवस्था करना चाहते हैं. ऐसे में यह बारात घर उनके लिए एक किफायती विकल्प बन सकता है.
लाल डिग्गी वार्ड में है बारात घर, यहां पहुंचकर कर सकते हैं संपर्क
अगर आप भी इस बारात घर में शादी या किसी अन्य समारोह के लिए बुकिंग कराने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले इसका पता जान लीजिए. यह बारात घर सुल्तानपुर के लालडिग्गी वार्ड में स्थित है. पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार के पीछे इसका परिसर बनाया गया है. शहर के भीतर स्थित होने के कारण यहां पहुंचकर बुकिंग से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है. हालांकि, बुकिंग की तारीख, उपलब्धता और अन्य शर्तों की जानकारी पहले ही लेना बेहतर रहेगा, ताकि शादी के आयोजन के समय किसी तरह की परेशानी न हो.
नगर पालिका में पूरी होगी बुकिंग प्रक्रिया, पहले पता कर लें उपलब्धता
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने लोकल 18 को बताया कि इस बारात घर की बुकिंग के लिए 9440 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. ऐसे में शादी की तारीख तय करने के बाद इच्छुक परिवार नगर पालिका परिषद में संपर्क करके बुकिंग की प्रक्रिया और जरूरी औपचारिकताओं की जानकारी ले सकते हैं. बुकिंग के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे, शुल्क जमा करने का तरीका क्या है और चुनी गई तारीख पर बारात घर उपलब्ध है या नहीं, इसकी पुष्टि पहले कर लें. इससे अंतिम समय में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है. कुल मिलाकर, सुल्तानपुर में कम बजट में शादी समारोह आयोजित करने वाले परिवारों के लिए यह बारात घर एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकता है.