Last Updated:
Bareilly Murder News: बरेली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लड़का बर्थडे पार्टी के बीच चाकू लेकर पहुंच गया और वहां पहले से मौजूद लड़के पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया. इस दौरान पीड़ित का भाई उसे बचाने आया तो चाकू उसके गर्दन पर लग गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. वहीं हत्या से गुस्साए परिजन आरोपी बच्चे को उठाकर अपने घर में बंद कर दिया और पिटाई करने लगे. तभी पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन परिजन दरवाजा खोलने को तैयार नहीं थे. फिर पुलिस दीवार फांदकर अंदर घुसी.
बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शीशगढ़ थाना इलाके के गोकलपुर गांव में बर्थडे पार्टी में जमकर चाकू बाजी हुई है. चाकू से हुए हमले में अर्जुन नाम के एक युवक की मौत हो गई है. वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है. वहीं नाराज मृतक के परिजनों ने आरोपी को दौड़कर पकड़ लिया और अपने घर के अंदर बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई की गई. वहीं किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन बेटे की मौत से खफा परिजनों ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस दीवार फांद कर घर के अंदर दाखिल हुई और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को मृतक के परिजनों से छुड़ाकर कब्जे में लिया है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
बर्थडे पार्टी में चाकू लेकर आ गया विशाल
घटना थाना शीशगढ़ के गोकलपुर गांव की है, जहां के रहने वाले चंद्रसेन के पड़ोस में बर्थडे पार्टी थी. बर्थडे पार्टी में चंद्रसेन के परिजन भी शामिल हुए थे. लेकिन इसी बीच गांव का ही रहने वाला विशाल चाकू लेकर आ गया और उसने चंद्रसेन के बेटे हरपाल पर चाकू से हमला कर दिया. मौके पर मौजूद हरपाल का छोटा भाई अर्जुन बचाने आया तो उसके ऊपर भी चाकू से हमला कर दिया गया. इस चाकूबाजी के दौरान अर्जुन के गर्दन में चाकू लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. गुस्साए अर्जुन के परिजनों ने पुलिस को सूचना देने की बजाय आरोपी को पड़कर अपने घर के अंदर बंद कर उसकी जमकर पिटाई करने लगे.
पुलिस ने दीवार फांदकर आरोपी विशाल को बचाया
फिर किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन घर के अंदर आरोपी विशाल को बंद करके पीट रहे मृतक के परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला, तो पुलिस दीवार फोन कर घर के अंदर दाखिल हुई. कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी विशाल को मृतक के परिजनों से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया है. वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है और पुलिस ने मृतक अर्जुन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच पड़ताल के साथ ही हिरासत में लिए गए अर्जुन से पूछताछ भी शुरू कर दी है.