धनु राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में मिलेगा लाभ, बातचीत में रखें धैर्य, जानें 14 अक्टूबर का राशिफल

धनु राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में मिलेगा लाभ, बातचीत में रखें धैर्य, जानें 14 अक्टूबर का राशिफल


Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 14 october 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के धनु राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है….

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

जमुई: 14 अक्टूबर 2026 को अश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि रहेगी. साथ ही इस दिन अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, जबकि सूर्य कन्या राशि में संचरण करेंगे. इस कारण आज के दिन धनु राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में नई हलचल हो सकती है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को बुधवार के दिन अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज नवरात्रि का चौथा दिन है. आज के दिन आयुष्मान योग का संयोग बनने वाला है.

कई चीजों में मिल सकता है लाभ
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज बनने वाले इस योग के कारण धनु राशि के जातकों के स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है. उन्होंने बताया कि नौकरी करने वाले जातकों को अपने काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना होगा. नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों को आज फैसला लेने का अवसर मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि कारोबार के लिहाज से आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रह सकता है. पुराने ग्राहकों से संपर्क बढ़ाने से लाभ मिल सकता है. साझेदारों के साथ किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए अपने कारोबार में पारदर्शिता रखें.

साथी की भावनाओं को समझने का करें प्रयास
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने बताया कि परिवार में आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का प्रयास करें. किसी छोटी बात को लेकर घरेलू विवाद होने की आशंका है, इसलिए बातचीत के दौरान धैर्य रखें. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि बुधवार को नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से आपको लाभ हो सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 3 रहने वाला है.



Source link