मंगल ग्रह पर 45 Km दौड़ गई ये कौन सी कार! धरती के बाहर स्पेस में सबसे अधिक ड्राइविंग का तोड़ा रिकॉर्ड


होमताजा खबरनॉलेज

मंगल ग्रह पर 45 Km दौड़ गई ये कार! धरती के बाहर स्पेस में सबसे अधिक ड्राइविंग

Last Updated:

धरती के अलावा किसी अन्य ग्रह पर सबसे लंबी दूरी तय करने का रिकॉर्ड अब नासा के Perseverance रोवर के नाम हो गया है. इस छह पहियों वाले रोवर ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड और अपने सहयोगियों को पीछे छोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

Top Deals Inside

मंगल ग्रह पर 45 Km दौड़ गई ये कार! धरती के बाहर स्पेस में सबसे अधिक ड्राइविंग Zoom

मंगल ग्रह

धरती के बाहर अंतरिक्ष में पहुंची एक गाड़ी ने नया रिकॉर्ड बनाया है. इसने सबसे अधिक चलने का रिकॉर्ड दर्ज किया है. जी हां, चौंकिए मत ये गाड़ी है कार की साइज वाली रोबोटिक एक्सप्लोरर Perseverance Rover. अंतरिक्ष रिसर्च के क्षेत्र में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने एक नया मील का पत्थर हासिल किया है. धरती के अलावा किसी अन्य ग्रह पर सबसे लंबी दूरी तय करने का रिकॉर्ड अब नासा के Perseverance रोवर के नाम हो गया है. इस छह पहियों वाले रोवर ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड और अपने सहयोगियों को पीछे छोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. यह नया रिकॉर्ड 11 अक्टूबर को बना.

नासा की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 11 अक्टूबर 2026 तक Perseverance Rover ने मंगल ग्रह की सतह पर कुल 45.22 किलोमीटर यानी 28.10 मील की दूरी तय कर ली है. इसके साथ ही इसने नासा के ही Opportunity रोवर के 45.16 किलोमीटर के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. अपॉर्चुनिटी रोवर ने साल 2004 से 2018 के बीच अपने मिशन के दौरान यह दूरी तय की थी.

पर्सिवरेंस रोवर

महज साढ़े 5 साल में किया कमाल
इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह है कि पर्सिवरेंस रोवर ने महज साढ़े पांच साल के अंदर ही यह मुकाम हासिल कर लिया है, जबकि अपॉर्चुनिटी रोवर को करीब इतनी ही दूरी तय करने में करीब 15 साल का समय लगा था. वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि नेविगेशन टेक्नोलॉजी में हुए सुधार और आधुनिक तकनीकों के कारण Perseverance ने इतनी तेजी से यह सफर तय किया है.

स्मार्ट नेविगेशन तकनीक बनी सफलता की कुंजी
वैज्ञानिकों के अनुसार, Perseverance रोवर की नेविगेशन तकनीक बहुत ही एडवांस है. यह रोवर अपने एक बार देखने में ही आसपास के इलाके के करीब 6 लाख पॉइंट्स का आंकलन कर सकता है. जब इसकी तुलना करें तो साल 1997 में मंगल पर भेजे गए नासा के पहले रोवर सोजर्वर (Sojourner) की तकनीक सिर्फ 20 पॉइंट्स ही आंक सकती थी.

इसके अलावा Perseverance ने हाल ही में जेनरेटिव AI की मदद से भी रास्तों की प्लानिंग कर अपनी रफ्तार और क्षमता का लोहा मनवाया है. यह रोवर एक मार्टियन दिन यानी मंगल ग्रह का एक दिन में लगभग 412 मीटर तक की दूरी तय करने की क्षमता रखता है.

क्यों अहम है पर्सिवरेंस का यह मिशन?
Perseverance रोवर 18 फरवरी 2021 को मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर (Jezero Crater) पर उतरा था. हाल ही में यह लैक डे चार्म्स क्षेत्र से गुजरते हुए इडुबी नामक इलाके की तरफ बढ़ रहा है. वैज्ञानिकों के लिए यह सिर्फ दूरी तय करने का रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि सबसे बड़ा इनाम वह जानकारी है जो ये अतिरिक्त किलोमीटर जुटा रहे हैं.

इन जगहों की चट्टानों और मिट्टी के अध्ययन से वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह के प्राचीन पर्यावरण और यह पता लगाने में मदद मिल रही है कि क्या कभी इस लाल ग्रह पर जीवन मौजूद था या नहीं.



Source link