8 करोड़ रुपए की 8 बीघा जमीन के लिए खूनी गैंगवार, 100 राउंड फायरिंग, पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार


Last Updated:

ग्वालियर में 8 करोड़ रुपए की 8 बीघा जमीन के विवाद में हुई गैंगवार के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नवीन शर्मा को गिरफ्तार किया है. भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य आलोक शर्मा के छोटे भाई नवीन पर गोलीबारी में कर्मचारी संजीव परिहार की मौत के मामले में फरार होने का आरोप है. पुलिस ने दूसरे पक्ष के चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

Top Deals Inside

8 करोड़ रुपए की 8 बीघा जमीन के लिए खूनी गैंगवार, 100 राउंड से ज्यादा फायरिंगZoom

8 करोड़ रुपए की 8 बीघा जमीन पर विवाद

ग्वालियर. ग्वालियर के डबरा टेकनपुर में 8 करोड़ रुपए की 8 बीघा जमीन के विवाद में हुई खूनी गैंगवार और 100 राउंड से अधिक फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस गोलीबारी में कर्मचारी संजीव परिहार की मौत के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी गार्डन मालिक नवीन शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नवीन भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य आलोक शर्मा का छोटा भाई है. इसके साथ ही दूसरे पक्ष के चार आरोपियों को भी पुलिस ने दबोचा है.

दरअसल, बीते शनिवार को टेकनपुर में 8 करोड़ रुपए कीमती जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था. दोनों पक्षों की ओर से 100 राउंड से अधिक फायरिंग हुई थी. इस अंधाधुंध गोलीबारी की चपेट में आने से वहां काम करने वाले दिव्यांग कर्मचारी संदीप परिहार की मौत हो गई थी. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. पुलिस जांच में इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब कर्मचारी की हत्या के पीछे दुश्मनों को फंसाने की साजिश का खुलासा हुआ.

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
मृतक की पत्नी विनीता परिहार की शिकायत पर पुलिस ने नवीन शर्मा सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था. वहीं जमीन विवाद में हुई फायरिंग को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ भी केस दर्ज कराए. श्यामू गुर्जर की रिपोर्ट पर नवीन शर्मा, सोनू जाट, अतुल जाट, राजू जाटव, फिरोज खान सहित अन्य पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ.

जबकि नवीन शर्मा की शिकायत पर श्यामू गुर्जर, सोनेराम गुर्जर, विनय, सतपाल, सौरभ गुर्जर, कल्ली गुर्जर, लालो गुर्जर, शैलेन्द्र और रिंकू सहित अन्य पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी नवीन शर्मा के साथ ही दूसरे पक्ष के सोनेराम, सतपाल, विनय और श्यामू गुर्जर को गिरफ्तार किया है. सभी को न्यायालय में पेश किया गया.

कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा
कोर्ट ने नवीन शर्मा को 16 अक्टूबर तक 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है, जबकि चारों गुर्जर पक्ष के आरोपियों को 4 दिन की रिमांड मिली है. पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपियों से जमीन विवाद, फायरिंग और हत्या की साजिश को लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.



Source link