पूर्व सांसद सुब्रत पाठक को एस्कॉर्ट कर रही Scorpio डिवाइडर से टकराई, 1 सिपाही की मौत


Last Updated:

Kannauj Latest News: उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां पूर्व सांसद सुब्रत पाठक को एस्कॉर्ट कर रही स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई वहीं एक सिपाही और चालक गंभीर घायल बताए जा रहे हैं.

Top Deals Inside

पूर्व सांसद को एस्कॉर्ट कर रही Scorpio डिवाइडर से टकराई, 1 की मौत Zoom

घटनास्थल की तस्वीर.

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां पूर्व सांसद सुब्रत पाठक को स्कॉट कर रही स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गयी. वहीं दूसरा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है, जिसे गंभीर हालत में कानपुर रिफर किया गया है. घायल स्कार्पियो चालक का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है.

पुलिस हादसे का कारण जानने की कोशिश कर रही है. पूर्व सांसद, एसपी सहित पुलिस के कई अफसर और भाजपा नेता घटना स्थल से लेकर मेडिकल कॉलेज तक हादसा पीड़ितों की मदद में जुटे रहे.

पूर्व सांसद आगरा की तरफ से आ रहे थे कन्नौज
जानकारी के मुताबिक, कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक मंगलवार दोपहर आगरा की तरफ से कन्नौज आ रहे थे. लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर उनके काफ़िले को स्कॉट कर रही एक स्कार्पियो भी पीछे पीछे चल रही थी. सकरावा थाना अंतर्गत एक्सप्रेस वे के 145 किलोमीटर पोल के पास अचानक तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई. जोरदार टक्कर से स्कार्पियो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये.

स्कॉर्ट ड्यूटी में लगे थे हेड कांस्टेबल
हादसे में स्कॉर्ट ड्यूटी में लगे हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गयी. दूसरा हेड कांस्टेबल कुंवरपाल और चालक शरद कुमार हादसे में गंभीर रूप से घायल हुये हैं. हेड कांस्टेबल की हालत चिंताजनक होने पर कानपुर रिफर किया गया हैं. एसपी ने बताया की मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है. पूरे मामले में विधिक कार्रवाई जारी है.



Source link