‘गलती की गुंजाइश नहीं’, रवि किशन को श्रीराम बनने में लग रहा डर, ‘अयोध्या की रामलीला’ से पहले रख रहे व्रत


Last Updated:

रवि किशन 19 और 20 अक्टूबर को दिल्ली में ‘आयोध्या की रामलीला’ में भगवान राम का किरदार अदा करने वाले हैं. उन्होंने भगवान राम के किरदार को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं है. स्क्रिप्ट में जो लिखा है, वही करना होगा. अभिनय के महारथी रवि किशन कहते हैं कि भगवान राम बनने से पहले वो अंदर से डरे हुए हैं.

Top Deals Inside

'गलती की गुंजाइश नहीं', रवि किशन को श्रीराम बनने में लग रहा डरZoom

रवि किशन भगवान राम के रोल में दिखेंगे.

नई दिल्ली.  रवि किशन ने भोजपुरी फिल्मों से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है. क्या आप सोच सकते हैं कि रवि किशन भी कभी किसी रोल को अदा करने से पहले घबराते होंगे या डरते होंगे. लेकिन एक रोल ऐसा है जिससे पहले एक्टिंग के महारथी रवि किशन भी डरे हुए हैं. रवि किशन ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि भगवान श्रीराम का रोल अदा करने से पहले वो डरे हुए हैं. 19 और 20 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली रामलीला में रवि किशन भगवान राम के रोल में दिखने वाले हैं.

रवि किशन ने एचटी सिटी के साथ बात करते हुए कहा कि भगवान राम का रोल अदा करना उनके लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं है. वो बहुत भाग्यशाली महसूस करते हैं जो उन्हें ये रोल अदा करने का मौका मिला. रवि किशन कहते हैं, पहली बार श्रीराम का रूप धारण करने का सौभाग्य मिला है. मैं प्रार्थना करता हूं कि वो मेरे शरीर में घुसकर मुझे ये किरदार अदा करने की शक्ति दें.

पहली बार भगवान राम बनेंगे रवि किशन

रवि किशन आगे कहते हैं, ‘मैंने पहले पशुराम और केवट का रोल अदा किया है. मैंने माता सीता का किरदार भी अदा किया है. यहां तक कि मैं टीवी सीरियल में श्री कृष्ण भी बन चुका हूं. लेकिन इस बार ये अलग है. मैं हमेशा से भगवान राम का रोल अदा करना चाहता था’.

रवि किशन को लग रहा डर

दिग्गज एक्टर और सोशल मीडिया सेंसेशन रवि किशन कहते हैं कि इस बार अपने रोल को लेकर वो ज्यादा नर्वस है. हर बार पर्दे पर आने से पहले उन्हें इतनी घबराहट नहीं होती है, लेकिन वो श्रीराम बनने जा रहे हैं तो उन्हें ज्यादा घबराहट हो रही है. वो डरे हुए हैं. रवि किशन का कहना है कि वो अंदर से डरे हुए हैं और एक एक्टर के लिए डरा हुआ होना परफॉर्मेंस के लिए काफी जरूरी है.

राम बनने से पहले रवि किशन कर रहे व्रत

‘अयोध्या के राम’ नाम की भव्य प्रस्तुति में भगवान राम के रोल में दिखने से पहले रवि किशन ने कहा कि इस किरदार के साथ आप कुछ इम्प्रोवाइज नहीं कर सकते हो. आपको पूरी तरह से स्क्रिप्ट को फॉलो करना होता है. वो कहते हैं कि नवरात्रि का फायदा हुआ कि इन दिनों वो व्रत रख रहे हैं. व्रत के दौरान उनका शरीर और दिमाग दोनों शुद्ध है. वो पूरी तैयारी से भगवान राम का रोल निभाएंगे.



Source link