SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के सामने अपने घर में घुटने पर आया साउथ अफ्रीका, पहले टेस्ट में 214 रनों से मिली हार


होमखेलक्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को 214 रनों से रौंदा

Last Updated:

Australia vs South Africa, 1st Test Match: तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 214 रन से हरा दिया. मुकाबले में मेहमान टीम ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए के लिए 421 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में मेजबान टीम ने टेस्ट के अंतिम दिन 206 रन बनाकर सिमट गई.

Top Deals Inside

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को 214 रनों से रौंदाZoom

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को हराया

नई दिल्ली: मैट रेनेशॉ की दमदार बल्लेबाजी के बाद जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को 214 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका को चौथी पारी में जीत के लिए 421 रनों का टारगेट मिला था, जिसके जवाब में खेल के अंतिम दिन वह 206 रन सिमट गई. लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की तरफ से एडेन मार्करम ने कुछ हद तक ऑस्ट्रेलिया से लड़ाई लड़ने की कोशिश जरूर की, लेकिन उन्हें अन्य किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला पाया. मार्करम 237 गेंद में 75 रन बनाकर आउट हुए.

ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथी पारी में जोश हेजलवुड ने अपनी दमदार गेंदबाजी से पंजा खोला. हेजवुड ने पारी में 16.5 ओवर की गेंदबाजी में 49 रन देकर साउथ अफ्रीका के 6 बल्लेबाजों को आउट किया. हेजलवुड ने पहली पारी में भी 2 विकेट लिए थे. इस तरह दोनों पारियों को मिलाकर उनके नाम मैच में कुल 8 विकेट रहे. चौथी पारी में हेजलवुड के अलावा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैट रेनेशॉ के खाते में 2 विकेट आया, जबकि मिचेल स्टार्क और कप्तान पैट कमिंस ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किए.

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी में मैट रेनेशॉ ने किया कमाल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी में मैट रेनेशॉ ने कमाल का खेल दिखाया. पहली पारी में टॉप ऑर्डर के लड़खड़ाने के बाद रेनेशॉ ने टीम के लिए 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 190 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. इसके अलावा दूसरी पारी में भी रेनेशॉ ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखा और 82 रन बनाए थे. मैट रेनेशॉ के अलावा पैट कमिंस ने निचले क्रम में 43 रनों की पारी खेली थी. वहीं, मार्नस लाबुशेन ने भी 37 रन बनाए थे.

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी रही सुपर फ्लॉप

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी सुपर फ्लॉप रही. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 390 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका की तरफ एक भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा पाया. डेविड बेडिंगहम एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने 49 रनों की पारी खेली थी, जिसके कारण टीम किसी तरह 284 रन तक पहुंच पाई. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए एडेन मार्करम को छोड़ और कोई बल्लेबाज ज्यादा प्रभावी नहीं दिखे.



Source link