BJP के प्रदेश मंत्री रमेश यादव का हाथ-पैर बांधकर लूट ले गए 50 लाख रुपये, फॉर्म हाउस में घुसे नकाबपोश


Last Updated:

भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश यादव को बंधक बनाकर 50 लाख रुपये लूट ले गए. वहीं लूट की सूचना मिलने के बाद जॉइंट पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा और DCP दीपेंद्रनाथ चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे.

Top Deals Inside

BJP के प्रदेश मंत्री रमेश यादव का हाथ-पैर बांधकर लूट ले गए 50 लाख रुपयेZoom

बीजेपी नेता रमेश यादव को बंधक बनाकर नकाबपोश लूट ले गए 50 लाख रुपये.

कानपुरः उत्त प्रदेश के कानपुर जिले में BJP पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश यादव को बंधक बनाकर 50 लाख रुपए लूट लिए गए. सोमवार आधी रात नकाबपोश बदमाश उनके फार्म हाउस में घुसे और फिर रमेश के हाथ-पैर बांधे और लूटपाट कर फरार हो गए. वारदात शहर पश्चिमपारा थाना क्षेत्र की है. लूट की सूचना पर जॉइंट पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा और DCP दीपेंद्रनाथ चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस घर के CCTV फुटेज खंगाल रही है.

50 लाख रुपये लूट ले गए बदमाश
नकाबपोश बदमाशों ने सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश मंत्री और तीन बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके रमेश यादव के घर में घुसकर उन्हें बंधक बना लिया और लगभग 50 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया. इस दुस्साहसिक वारदात से राजनीतिक गलियारों और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है.

कमरे में अकेले थे रमेश यादव, तभी आ गए बदमाश
रमेश यादव ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार देर रात करीब 11 बजे उनके फार्म हाउस से सभी वर्कर जा चुके थे. वे अकेले कमरे में बैठकर फोन में बिजी थे. तभी बाउंड्री फांदकर काले रंग के कपड़े पहने दो लड़के अंदर घुसे. बदमाशों में एक के हाथ में तमंचा और दूसरे के पास चाकू था. उन्होंने तुरंत रमेश यादव को बंधक बना लिया और घर में लूटपाट की. फिर जैसे ही बदमाश फरार हुए, बीजेपी नेता रमेश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

पुलिस की कई टीमों का हुआ गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है. डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही वह खुद मौके पर पहुंचे थे. पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस की कई टीमों उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.



Source link