बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदन

बिहार सरकार दे रही ₹7-7 हजार, 8.5 लाख परिवारों के खाते में आए पैसे, आपको नहीं मिला तो जल्दी करें आवेदन


Last Updated:

बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों को ₹7-7 हजार की राहत राशि दे रही है. अब तक 8.5 लाख से अधिक परिवारों के खाते में पैसे भेजे जा चुके हैं. जिन्हें यह मदद नहीं मिली है, उनके लिए आवेदन का एक और मौका है. बिना देर किए तुरंत आवेदन करें. बता दें कि 15 जिलों में 49.72 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सांकेतिक फोटो

पटनाः बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राज्य सरकार बड़ी राहत लेकर आई है. बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार ₹7-7 हजार की सहायता राशि दे रही है. आपदा प्रबंधन विभाग अब तक 8.27 लाख पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में यह अनुदान राशि भेज चुका है. अगर आपको अभी तक यह पैसा नहीं मिला है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार ने छूटे हुए परिवारों के लिए संपूर्ति पोर्टल को फिर से खोल दिया है.

15 जिलों में 49.72 लाख लोग प्रभावित 
राज्य के 15 जिलों के 88 प्रखंडों की 575 पंचायतों में बाढ़ से भारी तबाही हुई है. इससे करीब 49.72 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. सरकार का लक्ष्य है कि हर पीड़ित परिवार तक राहत राशि पहुंचे. जिन लोगों का नाम संपूर्ति पोर्टल की पुरानी सूची में नहीं था, उन्हें आवेदन करने का एक और मौका दिया गया है.

कैसे करें आवेदन?
अगर आपका नाम सूची में छूट गया है, तो आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं. प्रभावित परिवार के मुखिया अपने पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव या वार्ड सदस्य को लिखित आवेदन दे सकते हैं. इसके अलावा आप सीधे अंचल कार्यालय (सीओ ऑफिस) या जिला आपदा शाखा में जाकर भी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

ये दस्तावेज हैं जरूरी
आवेदन जमा करते समय कुछ जरूरी कागजात साथ लाना न भूलें.

  • परिवार के मुखिया का आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • चालू मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)

सत्यापन के बाद मिलेंगे पैसे
आपकी ओर से दिए गए आवेदनों की जांच पंचायत स्तरीय अनुश्रवण समिति करेगी. सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंचलाधिकारी (सीओ) संपूर्ति पोर्टल पर पीड़ित का नाम और बैंक खाता जोड़ देंगे. दूसरे चरण में सत्यापित परिवारों के खाते में सीधे 7-7 हजार रुपए भेज दिए जाएंगे.

इन 15 जिलों में बाढ़ का असर 
जिलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अरवल शामिल हैं. यदि आप इन जिलों के निवासी हैं और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, तो बिना देर किए तुरंत आवेदन करें.



Source link