Last Updated:
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस ने कुछ महीने पहले विलियम इश्माएल के साथ शादी की थी.उस वक्त उन्होंने अपनी शादी की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. अब उनकी शादी से जुड़ी कुछ नई फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर फिर से वायरल हो रही हैं.
वायरल हुई फोटोज
नई दिल्ली. जेनिफर विंगेट इन दिनों फिर से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, जेनिफर और विलियम ने ब्रिटेन में एक इंटिमेट चर्च वेडिंग की थी. इस शादी में दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी. अब उनकी गोवा वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटोज वायरल हो रही है. इस खास मौके पर जेनिफर और विलियम का देसी अंदाज देखने को मिला.
जेनिफर विंगेट की गोवा वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं. हालांकि, जेनिफर ने अभी तक इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट नहीं किया है. लेकिन अलग-अलग सोशल मीडिया पेज पर उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं.
फोटोज में नजर आ रहे ये सेलेब्स
सोशल मीडिया पर अब गोवा में हुए सेलिब्रेशन की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं. इस दौरान टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-पहचाने चेहरे भी इन फोटोज में नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रितेश देशमुख भी इन फोटोज में अपनी पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख के साथ जश्न मनाते जनर आ रहे हैं. इनके अलावा करण वाही, मंदिरा बेदी और शब्बीर अहलूवालिया भी सेलिब्रेशन का हिस्सा बने.
सोशल मीडिया पर छा गईं फोटोज
वायरल हो रही इन फोटोज में जेनिफर और विलियम पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहे हैं.इस खास इवेंट में दोनों के साथ उनके करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के कई लोग भी नजर आ रहे हैं. गोवा में हुए इस इवेंट में पहुंचे सभी लोग सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं. ब्रिटेन में हुई शादी और गोवा के इस सेलिब्रेशन में काफी अंतर देखने को मिला. जहां ब्रिटेन में दोनों ने चर्च में शादी की थी, वहीं गोवा में उन्होंने देसी अंदाज में इस खास मौके को सेलिब्रेट किया.
बता दें कि जेनिफर विंगेट जल्द ही नेटफ्लिक्स की अपकमिंग सीरीज ‘Shaque: Trust No One’ में नजर आने वाली हैं. हाल ही में सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जेनिफर से शादी के बाद उनकी जिंदगी में आए बदलाव को लेकर भी लोगों ने सवाल किए थे. लेकिन एक्ट्रेस ने साफ कर दिया था कि शादी के बाद भी उउनकी जिंदगी में कुछ बदलाव नहीं आया है. कुछ भी नहीं बदला है. मैंने बस शादी की है. बाकी सब पहले जैसा ही है.