विदेश में मिला प्यार, अब बिहार में होगी शादी! रूस की जूली और भागलपुर के राहुल की है अनोखी प्रेम कहानी


Last Updated:

Bhagalpur Love Story: बिहार के भागलपुर के राहुल यादव और रूस की जूली की प्रेम कहानी चर्चा में है. काम के सिलसिले में रूस गए राहुल को जूली से प्यार हो गया. जूली अपने परिवार के साथ भागलपुर पहुंची हैं और दोनों की नवंबर में शादी होने की चर्चा हो रही है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

 विदेश में मिला प्यार: रूस की जूली और भागलपुर के राहुल की अनोखी है प्रेम कहानीZoom

रूस की जूली भागलपुर के राहुल से शादी करने के लिए अपने परिवार के साथ बिहार पहुंची हैं

भागलपुर: कहते हैं कि प्यार सरहदों का मोहताज नहीं होता है, जब दो लोग एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं, तो उनके बीच की दूरी और भाषा भी रिश्ते में बाधा नहीं बनती है. कुछ ऐसी ही प्रेम कहानी बिहार के भागलपुर के रहने वाले राहुल यादव और रूस की युवती जूली की है. काम के सिलसिले में रूस गए राहुल की मुलाकात वहां जूली से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह मुलाकात प्यार में बदल गई. अब दोनों अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांधने की तैयारी कर रहे हैं.

रूस में हुई मुलाकात, प्यार में बदली दोस्ती

जानकारी के मुताबिक, भागलपुर के रहने वाले राहुल यादव काम के सिलसिले में रूस गए थे. वहीं, उनकी मुलाकात रूस की रहने वाली जूली से हुई. शुरुआती मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और एक-दूसरे को समझने का मौका मिला. धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया. हालांकि, दोनों की मुलाकात कब और रूस के किस शहर में हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी प्रेम कहानी अब बिहार तक पहुंच चुकी है और दोनों की शादी को लेकर चर्चा हो रही है.

View this post on Instagram





Source link