Last Updated:
Snakes Repellent Home Remedies: बारिश के मौसम में जहरीले जीवों, खासकर सांपों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अपने घर को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है. क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी चीजें हैं जिनकी गंध सांपों को बिल्कुल पसंद नहीं आती? तुलसी समेत 5 ऐसी घरेलू चीजें हैं, जिनकी मदद से आप सांपों को अपने घर से दूर रख सकते हैं. ये आसान उपाय आपके घर को सांपों से बचाने में कारगर साबित होंगे.
Snakes Repellent Home Remedies: बारिश और उमस का मौसम आते ही सांपों के घरों और रिहायशी इलाकों के आसपास दिखाई देने की खबरें बढ़ जाती हैं. दरअसल, लगातार बारिश के कारण सांप अपने प्राकृतिक ठिकानों से निकलकर सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश कर सकते हैं. खासकर जिन घरों के आसपास घास, झाड़ियां, लकड़ी का ढेर, पत्थर, नालियां या पानी जमा होने की जगह होती है, वहां सावधानी बरतना जरूरी है. कई घरेलू मान्यताओं में कुछ तेज गंध वाली चीजों को सांपों को दूर रखने वाला बताया जाता है. इससे यह फायदा होता है कि आपको सांपों को भगाने के लिए ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता. आप बस घर या घर के आसपास इन चीजों को रख दें और वह चीजें अपना काम करेंगी.
पुदीना और तुलसी – पुदीना और तुलसी की तेज खुशबू को लेकर आम धारणा है कि सांप इसे पसंद नहीं करते. घर के आसपास इन पौधों को लगाने से वातावरण भी सुगंधित रहता है. पुदीने की तेज और तीखी खुशबू सांपों को बिल्कुल पसंद नहीं होती. इसकी गंध से सांपों को बेचैनी होने लगती है और वे उस रास्ते से दूर भागते हैं. वहीं तुलसी के पौधे से एक खास और तीव्र सुगंध निकलती है, जो सांपों को आकर्षित नहीं होने देती. इसे एक प्राकृतिक रक्षक माना जाता है.
लहसुन और प्याज – लहसुन और प्याज की तेज गंध को भी सांपों को नापसंद करने वाली गंधों में गिना जाता है. कुछ लोग इन्हें कुचलकर संभावित प्रवेश स्थानों के आसपास रखने या पानी में मिलाकर छिड़कने की सलाह देते हैं. लहसुन और प्याज में सल्फर कंपाउंड पाए जाते हैं, जिनकी गंध बहुत तीखी और तेज होती है. सांपों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है, इसलिए यह तीखी गंध उनके संवेदी अंगों को परेशान करती है और वे उस जगह से दूर रहने की कोशिश करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
घर में लगाएं ये पौधे – सांपों को भगाने के लिए कई ऐसे पौधे भी होते हैं, जिनसे वे दूर रहते हैं. इनमें में लेमनग्रास, गेंदा का फूल, स्नैक प्लांट, कैक्टस मुख्य रूप से शामिल हैं. इन पौधों को घर की खिड़की या दरवाजे के पास रख देने से सांप को घर में आने से रोक देते हैं. इन पौधों की खुशबू सांपों को पसंद नहीं आती इसलिए ये पौधे आपके घर की ना केवल सजावट को बढ़ाएंगे बल्कि सांपों से भी सुरक्षित रखेंगे.
नींबू, सिरका और दालचीनी का तेल – नींबू, सिरका और दालचीनी के तेल की तेज गंध वाले मिश्रण का इस्तेमाल भी कुछ लोग घर के आसपास करते हैं. वे इन तीनों चीजों की तेज, तीखी और खट्टी गंध को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाते. वे इनकी गंध को दूर से ही सूंघ लेते हैं और अपनी दिशा बदल लेते हैं. ऐसे में यह उपाय आपके घर को हमेशा हमेशा के लिए सांपों से सुरक्षित रहेगा.
अमोनिया से रहेंगे दूर – अमोनिया की तेज गंध को लेकर भी सांपों को भगाने की घरेलू सलाह दी जाती है. इसके अलावा आप विगेनर या मिट्टी के तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं. आप घर की खिड़की, नाली या दरवाजे के पास इसका स्प्रे कर दें, ऐसा करने से सांपों के घर में घुसने के सभी रास्ते बंद हो जाएंगे और आप अपने घर में सेफ रहेंगे.
बारिश के मौसम में सबसे जरूरी सावधानी – सांपों से बचाव के लिए गंध वाले घरेलू उपायों से ज्यादा जरूरी है कि घर के आसपास सफाई रखें, झाड़ियों और घास को नियंत्रित करें, कूड़ा या लकड़ी का ढेर ना लगने दें और दीवारों या दरवाजों के आसपास मौजूद दरारों को बंद करें. रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का इस्तेमाल करें और जूते पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह जांच लें. अगर घर में सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें. सुरक्षित दूरी बनाए रखें और स्थानीय वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम की मदद लें.