घर बनवाने पर ईंट में आता है इतना खर्च, राज मिस्त्री ने बताया 2 BHK फ्लैट बनवाने का हिसाब-किताब

घर बनवाने पर ईंट में आता है इतना खर्च, राज मिस्त्री ने बताया 2 BHK फ्लैट बनवाने का हिसाब-किताब


Last Updated:

घर बनवाना लोगों का सपना होता है लेकिन, इसमें काफी ज्यादा पैसा खर्च होता है. यही वजह है कि कई लोगों का यह सपना भी अधूरा रहता है. बहुत से लोग अपना घर इसलिए भी नहीं बनवाते कि उन्हें इसमें लगने वाले खर्च का उन्हें अंदाजा नहीं होता. तो आज हम आपको घर में लगने वाले ईंट का हिसाब-किताब बताने जा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

जहानाबाद: घर बनाने में कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च होता है. हालांकि, ये खर्च विभिन्न हिस्सों पर आता है. मकान निर्माण में ईंट, सीमेंट, सरिया, रेत जैसी सामाग्री में ही काफी ज्यादा पैसा खर्च हो जाता है. इसके मिस्त्री की मेहनत और मजदूरी में भी काफी पैसा लग जाता है. आज हम जानेंगे कि 1200 वर्ग फीट में 2 BHK फ्लैट बनाना चाहते हैं तो कितनी ईंट लगेगी और उस पर कितना खर्च आएगा? बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी बाजार के रहने वाले बैजू कुमार 11 साल से राज मिस्त्री का काम कर रहे हैं. वह मकान बनाने का ठेका भी लेते हैं. वह बताते हैं कि घर बनाना हर किसी का सपना होता है. हालांकि, इसे तैयार करने में बहुत खर्च आता है.

राज मिस्त्री बैजू कुमार बताते हैं कि घर बनाने में जिन सामानों का इस्तेमाल होता है, उसमें ईंट भी महत्वपूर्ण है. अगर आप 1200 स्क्वायर फीट में 2 बेडरूम, एक हॉल और एक किचन का फ्लैट तैयार करना चाहते हैं तो समझ लीजिए कि कितनी ईंट लगेगी? यदि आप बाहर बाहर 10 इंच की दीवार और अंदर अंदर 5 इंच की दीवार बनवाना चाहते हैं तो लगभग 6 ट्रैक्टर ईंट लगेंगे. एक ट्रैक्टर में कुल 1500 ईंट होती है. अगर आप 6 ट्रैक्टर ईंट लाएंगे तो आपको कुल 9,000 ईंट की जरूरत पड़ेगी.

जहानाबाद जिले में ईंट का मौजूदा रेट के हिसाब से बैजू कहते हैं कि जिले में एक नंबर एक गाड़ी ईंट (1500 ईंट) घर पर मंगवाते हैं तो कुल खर्च करीब 15000 रुपए आयेंगे. वहीं, 6 गाड़ी में तो आपको कुल 90000 रुपए की कीमत आएगी. ऐसे में देखा जाए तो एक नंबर एक ईंट की कीमत बाजार में 10 रुपए है. चुकी हर दिन मिट्टी से लेकर मज़दूरी और अन्य चीजों की कीमत बढ़ती जा रही है, जिसके चलते ईंट की भी कीमत बढ़ रही है. आज इन्हीं कारणों से ईंट प्रति पीस 10 रुपए की हो गई है.

600 वर्ग फीट का बिना फिनिशिंग घर बनाने में ₹7 लाख खर्च
बढ़ती महंगाई पर उनका मानना है कि एक 600 वर्ग फीट का घर बिना फिनिशिंग बनाते हैं तो करीब 7 लाख रुपए खर्च आयेंगे. वहीं, फिनिशिंग के साथ घर बनवाना चाहते हैं तो खर्च बढ़कर 12 लाख रुपए तक पहुंच सकता है. ऐसे में आज के दौर में घर बनाना बहुत ही मुश्किल सा ही गया है. आज तो यही समझिए कि न सिर्फ घर बनाने में ही खर्च आता है, बल्कि आप किसी शहर में जमीन ही खरीद रहे हैं तो उसकी कीमत लाखों में होगी. जितना खर्च आप घर बनाने में करते हैं उतना ही जमीन में चला जाता है. ऐसे में कुल जोड़कर जिदंगी की पूरी कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता है.



Source link