रेड बॉल में 68.05 का औसत, रणजी ट्रॉफी में राजा की तरह खेलते हैं रिंकू सिंह, फिर क्यों लगा है उनपर टी-20 स्पेशलिस्ट का टैग?


होमखेलक्रिकेट

रेड बॉल में 68.05 का औसत, रणजी ट्रॉफी में राजा की तरह खेलते हैं रिंकू

Last Updated:

rinku singh record in ranji: रिंकू सिंह ने 2026-27 के रणजी सीजन में बिहार के खिलाफ जब 168 गेंद खेलकर 112 रन बनाए तो कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स जो राजगीर में मैच देख रहे थे उनके बीच ये चर्चा तेज हो गई कि रिंकू सिंह जो सालों साल से डेज क्रिकेट में रन बना रहे है पर उनको टी-20 का फिनिशर बनाकर छोड़ दिया गया. वैसे रिंकू सिंह के रणजी ट्रॉफी में औसत पर नजर डालेंगे तो ऐसे आंकड़े सामने आएंगे जो आपको हैरान कर देगा. 

Top Deals Inside

रेड बॉल में 68.05 का औसत, रणजी ट्रॉफी में राजा की तरह खेलते हैं रिंकूZoom

रिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में शानदार औसत, फिर भी लगा है टी-20 स्पेशलिस्ट का टैग

नई दिल्ली. बॉलीवुड में 80 और 90 के दशक आपने देखा और सुना होगा कि अभिनता और अभिनेत्रियों पर एक टैग लग जाता है कि फलां हीरो एक्शन अच्छा करता है या ये चाकलेटी हीरो है ये कैरेक्टर ऑर्टिस्ट है और कोई कामेडी की कैटगरी में रख दिया जाता है  और फिर उनको उसी टैग के हिसाब से फिल्म मिलती है.  आज जमाना बदल गया है हीरो हीरोइन हर तरह के रोल कर रही है और प्रोड्यूसर डायरेक्टर रिस्क उठाने में भी परहेज नहीं कर रहे. कुछ इसी तरह का टैग इन दिनों क्रिकेटर्स पर लग रहा है किसी को टेस्ट प्लेयर माना जाता है तो किसी को टी-20 प्लेयर. ये ऐसा टैग है जो बल्लेबाजों को खास तौर पर सीमित कर रहा है. इस टैग का सबसे बड़ा शिकार रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज हो रहे है.

रिंकू सिंह ने 2026-27 के रणजी सीजन में बिहार के खिलाफ जब 168 गेंद खेलकर 112 रन बनाए तो कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स जो राजगीर में मैच देख रहे थे उनके बीच ये चर्चा तेज हो गई कि रिंकू सिंह जो सालों साल से डेज क्रिकेट में रन बना रहे है पर उनको टी-20 का फिनिशर बनाकर छोड़ दिया गया. वैसे रिंकू सिंह के रणजी ट्रॉफी में औसत पर नजर डालेंगे तो ऐसे आंकड़े सामने आएंगे जो आपको हैरान कर देगा.

रिंकू सिंह डेज क्रिकेट के दादा है

रिंकू सिंह भारत के उन गिने चुने बल्लेबाजों में से एक हैं जो अपनी पहचान को ही चुनौती देते रहते है और हर फॉर्मेट में कमाल कर प्रदर्शन करते है पर उन पर टी-20 स्पेशलिस्ट का टैग लगाकर बाकी फॉर्मेट में सिरे से खारिज कर दिया जाता है. रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी में 68.08 की औसत से रन बनाते आ रहे है. 54 फर्स्ट क्लास मैचों 10 सतक की मदद से  3869 रन बनाए है. 2018-19 के सीजन में 10 मैचों में 105.88 की औसत से 953 रन बनाए थे. यूपी के कई सीनियर क्रिकेटर्स  ने बताया कि ये सेलेक्टर्स की गलतफहमी है कि रिंकू टी-20 खिलाड़ी है उसके पास वो टेक्नीक और टेंपरामेंट है जो डेज क्रिकेट में बल्लेबाज को चाहिए और वो डेज क्रिकेट के भी शानदार खिलाड़ी है.

फिलहाल टी-20 टीम से भी बाहर 

2026 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहने के बाद से रिंकू सिंह टीम से बाहर है और हाल में खत्म हुई इंग्लैंड, आयरलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उनको टीम में शामिल नहीं किया गया. वर्ल्ड कप 2026 के पांच मैचों में रिंकू 24 रन ही बना पाए थे. गौतम गंभीर की लोअर मिडिल ऑर्डर में गेंदबाज जो बल्लेबाजी कर लेता वाली थ्यियोरी ने शिवम दुबे नितिश कुमार रेड्डी नमनधीर को जगह दी पर रिंकू सिंह अपनी जगह नहीं बचा पाए. अब रिंकू घरेलू क्रिकेट में रेड बॉल में रन बनाकर टैग हटाने को बेकरार हैं.



Source link