Last Updated:
एजाज खान का हाल में ही एक गाना रिलीज हुआ जिसमें वह विदेशी बाला के साथ लिपलॉक किसिंग करते नजर आए. बोल्ड गाने के चक्कर में वह खासा ट्रोल भी हुए. अब खुद एजाज खान ने बताया कि उनके खिलाफ फतवे भी जारी हो रहे हैं.
अक्सर विवादों के चलते चर्चा में रहने वाले एक्टर एजाज खान एक बार फिर नए बवाल की वजह से हैडलाइन में आए हैं. हाल में ही उनका नया गाना रिलीज हुआ. जिसमें उनके लिपलॉक किसिंग सीन को लेकर हंगामा बरपा. सोशल मीडिया पर एक्टर को खूब ट्रोल भी किया गया. (Screen Grab: O Yaara Song)
इस गाने पर मचे हंगामे के बाद एजाज खान ने रिएक्ट भी किया. उन्होंने खुद बताया कि उनके खिलाफ फतवे जारी किए जा रहे हैं और ट्रोल किया जा रहा है. मगर उन्होंने सिर्फ एक एक्टर के तौर पर काम किया है. साथ ही गाने के डायरेक्टर की प्रतिक्रिया भी सामने आई. (Screen Grab: O Yaara Song)
सबसे पहले बात करते हैं एजाज खान के नए गाने ओ यारा की. जिसे मेकर्स ने म्यूजिकल शॉर्ट फिल्म कहा. इसमें एजाज खान के साथ विदेशी बाला, मॉडल और डीजे Krispie Kristina नजर आईं. दोनों के गाने में बोल्ड सीन भी देखने को मिलते हैं. (Screen Grab: O Yaara Song)
Add News18 as
Preferred Source on Google
Krispie Kristina गाने में बिकिनी में नजर आती हैं तो एजाज खान के साथ दो सीन्स में लिपलॉक किसिंग सीन भी देती दिखती हैं. एजाज खान के ओ यारा गाने को लेकर ट्रोलर्स उनके पीछे पड़े. साथ ही उन्हें धर्म का पाठ भी पड़ाया. (Screen Grab: O Yaara Song)
ओ यारा गाने को शादाब सिद्दीकी ने डायरेक्ट किया तो आमान त्रिखा ने गाया. वहीं गाने के क्रेडिट में स्टोरी एजाज खान के द्वारा बताई गई. गाने में गैंगस्टर लवस्टोरी दिखाई जाती है. जिसे देखने के बाद यूट्यूब सेक्शन में ही खूब कमेंटबाजी हुई. (Screen Grab: O Yaara Song)
एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत मुश्किलों से ये गाना मिला. फिर ऐसा लगा कि काश न ही मिलता तो अच्छा रहता.’ दूसरे ने लिखा, आज मुझे ढिंचैक पूजा की याद आ गई.’ एक का कहना है कि इससे अच्छा तो वह यूट्यूब ऐड देख लेता. वहीं कुछ ने एजाज खान को धर्म भी याद दिलवाया. कुछ का कहना है कि अब इस्लाम कहां गया. अब धर्म की परवाह नहीं की? (Screen Grab: O Yaara Song)
अब इन सब पर एजाज खान ने भी रिएक्ट किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जहां वह कहते हैं, ‘पूरा हिंदुस्तान हमपर फतवा लगा रहा है कि हमने किस कर लिया. इतना तो नोलेज होगा कि कोई भी काम केरेक्टर करवाता है. भाई हमें गालियां मत दो न ही फतवा जारी करो किसिंग करने पर.’ (Screen Grab: O Yaara Song)
इसी वीडियो में वह म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर का रिएक्शन भी है. वह कहते हैं कि ये किसिंग सिर्फ एंटरटेंमेंट के लिए है. म्यूकिल शॉर्ट ड्रामा है और ये सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया है. प्रोड्यूसर के पैसे लगे हैं. एजाज फिर कहते हैं कि गालिया चाहे उन्हें दे दो लेकिन प्रोड्यूसर के पैसे निकलना जरूरी है. (Screen Grab: O Yaara Song)
एजाज खान के गाने की बात करें तो 8 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुआ. जिसे अब तक सिर्फ 8 लाख व्यूज मिले हैं. वीडियो में एजाज खान फुल एक्शन मोड और फिर रोमांस करते नजर आते हैं. (Screen Grab: O Yaara Song)