ट्यूशन क्लास में नाबालिग छात्रा का रेप, टीचर ने दी जान से मारने की धमकी, POSCO एक्ट के तहत FIR दर्ज


Last Updated:

ग्वालियर में एक कोचिंग टीचर पर रेप का आरोप लगा है. टीचर फरार है और उसकी 26 साल की है. ट्यूशन पड़ने वाली लड़की नाबालिग है. लड़की ने अपने पेरेंट्स के साथ जाकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है. छात्रा ने आरोप लगाया कि कोचिंग टीचर ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

 क्लास में नाबालिग छात्रा का रेप कर भागा टीचर, POSCO एक्ट के तहत हुई FIRZoom

ग्वालियर में छात्रा का टीचर ने रेप किया. (फाइल फोटो)

ग्वालियर. ग्वालियर से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. कोचिंग पढ़ने आई एक नाबालिग छात्रा से उसके ही शिक्षक ने दुष्कर्म किया है. आरोपी ने दुष्कर्म कर छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी है. थाटीपुर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर लिया है. आरोप है कि 26 साल के शिक्षक सत्यजीत शाक्य ने छात्रा कोचिंग में ही अपनी हवस का शिकार बनाया. विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद घरवाले पीड़िता को लेकर थाने पहुंची.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक मूलतः मुरैना जिले का रहने वाला है और ग्वालियर में कोचिंग पढ़ाता था. घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

नगर पुलिस अधीक्षक संदीप बारंगे घटना के बारे में बताया कि ठाटीपुर में कल एक नाबालिग छात्रा अपने परिजनों के साथ पहुंची थी. उसने शिकायत की है कि पढ़ाने वाले एक टीचर ने उसके साथ गलत काम किया है और जान से मारने की धमकी दी है. इस पूरे मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि वह आरोपी टीचर ट्यूशन पढ़ाता था और मामले की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.



Source link