बस्तर में किसान ने 1 एकड़ में लगाई टमाटर की फसल, बरसात में होती है लाखों कमाई

बस्तर में किसान ने 1 एकड़ में लगाई टमाटर की फसल, बरसात में होती है लाखों कमाई


होमताजा खबरकृषि

बस्तर में किसान ने 1 एकड़ में लगाई टमाटर की फसल, बरसात में होती है लाखों कमाई

Last Updated:

बस्तर में टमाटर की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है. कमलू बघेल नामक किसान पिछले दो साल से बरसात के मौसम में टमाटर उगाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं. इस साल उन्होंने लगभग एक एकड़ में टमाटर की फसल लगाई है, जिससे उन्हें दो से ढाई लाख रुपये का मुनाफा होने की उम्मीद है.

बस्तर में टमाटर की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। कमलू बघेल नामक किसान पिछले दो साल से बरसात के मौसम में टमाटर उगाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं। इस साल उन्होंने लगभग एक एकड़ में टमाटर की फसल लगाई है, जिससे उन्हें दो से ढाई लाख रुपये का मुनाफा होने की उम्मीद है.

टमाटर की खेती में लागत
कमलू बघेल के अनुसार, टमाटर की खेती में खर्च थोड़ा ज्यादा आता है, लेकिन कमाई भी अच्छी होती है। इस साल उन्हें करीब 1 लाख रुपये का खर्च आया है. अगर बाजार में टमाटर के भाव अच्छे रहे, तो खर्च निकालने के बाद ढाई से 3 लाख रुपये तक का मुनाफा हो सकता है. हालांकि, यह मुनाफा बाजार में मिलने वाले भाव पर निर्भर करता है.

खेती की विधि और देखभाल
कमलू बघेल मल्चिंग विधि से टमाटर की खेती कर रहे हैं. इस विधि से खेत में घास कम उगती है और फसल की देखभाल आसान हो जाती है. खेती की प्रक्रिया में सबसे पहले खेत की दो से तीन बार कल्टीवेटर और फिर रोटावेटर चलाया जाता है. खेत तैयार होने के बाद नर्सरी में तैयार किए गए पौधों को लगाया जाता है। इसके बाद गोबर खाद, पोटाश और डीएपी खाद डाली जाती है. खेत में बेड से बेड की दूरी करीब 4 फीट और पौधे से पौधे की दूरी 1 फीट रखी जाती है. फसल में जरूरत के अनुसार 19:19 जैसे खादों का भी छिड़काव किया जाता है.

बीमारियों से बचाव
टमाटर की फसल में बीमारियों का खतरा रहता है, इसलिए समय-समय पर फसल की देखभाल करना जरूरी है.कमलू बताते हैं कि फसल को बीमारियों से बचाने के लिए समय-समय पर कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए. साथ ही, फसल में कोई बीमारी दिखाई दे तो समय रहते उसका उपचार करना जरूरी है. यह फसल डेढ़ से दो महीने में फल देना शुरू कर देती है और तीन से चार महीने तक चलती है.



Source link