बेटे का कड़ा क्या चोरी हुआ, इंसानियत भूल गए BJP विधायक, नौकरों के जख्म पर नमक रगड़ने वाले कुंवर सुशांत सिंह कौन


Last Updated:

BJP MLA Kunwar Sushant Singh: बीजेपी विधायक कुंवर सुशांत सिंह पर गंभीर आरोप लगा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुंवर सुशांत सिंह पर नौकरों को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि जब इतने से भी उनका मन नहीं भरा तो युवकों के जख्मों पर नमक तक रगड़ दिया.

Top Deals Inside

बांधकर नौकरों को पीटा, करंट लगाया, जख्म पर नमक रगड़ने वाले विधायक कौन?Zoom

कुंवर सुशांत सिंह पर नौकरों के साथ बेरहमी करने का आरोप.

बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बढ़ापुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुंवर सुशांत सिंह पर अपने घर के नौकरों को महल में उल्टा लटकाकर पीटने, फिर उनके जख्मों पर नमक रगड़ने के साथ-साथ उन्हें करंट देने का भी आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि विधायक सुशांत सिंह के बेटे का कड़ा चोरी हो गया था. इसके बाद जब सुशांत सिंह को इस बात का पता चला तो वो अपने घर के दो नौकरों को अपने महल बुलाया और फिर शक के आधार पर उनको बेरहमी से पीट दिया. पीड़ितों के परिजनों ने विधायक सुशांत सिंह के खिलाफ तहरीर दी है. हालांकि अपने लगे आरोपों को कुंवर सुशांत सिंह ने निराधार बताया है. यह अमानवीय घटना डिलारी/ठाकुरद्वारा थानां क्षेत्र की है.

कौन हैं विधायक कुंवर सुशांत सिंह
कुंवर सुशांत सिंह के पिता कुंवर सर्वेश सिंह भी सांसद रह चुके हैं. कुंवर सुशांत सिंह 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए. वहीं उनके दादा रामपाल तीन बार विधायक रहे. जबकि उनके पिता सर्वेश सिंह सांसद के अलावा पांच बार विधायक भी रहे. 2022 के चुनाव में सुशांत सिंह ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 14345 वोटों से हराया था. यह जीत न केवल भाजपा की पश्चिमी यूपी में ब्राह्मण-ओबीसी वोट बैंक पर पकड़ का प्रतीक बनी, बल्कि युवा व्यवसायी सुशांत की ‘पहली बार विधायक’ वाली राजनीतिक यात्रा का चरम भी.

आरोपों पर क्या बोले सुशांत सिंह
वहीं इस मामले पर सफाई देते हुए सुशांत सिंह ने कहा कि बेटे ने हाथ में सोने का कड़ा पहना था. गायब होने पर दोनों नौकरों से जानकारी ली गई. बंधक बनाकर पीटने व करंट लगाने के आरोप निराधार हैं. तीनों ने आपस में ही झगड़ा किया है. इसके अलावा एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. पुलिस को शिकायती पत्र मिला है. पूरे मामले की थाना पुलिस जांच कर रही है. जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.



Source link